Get App

India Post Payments Bank: जीरो बैलेंस पर खुलवाएं अकाउंट, मिनिमम बैलेंस का नहीं है टेंशन

IPPB में तीन अलग-अलग तरह के सेविंग अकाउंट खाते खोलें जा सकते हैं – रेगुलर, डिजिटल और बेसिक सेविंग्स अकाउंट

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2020 पर 7:45 PM
India Post Payments Bank: जीरो बैलेंस पर खुलवाएं अकाउंट, मिनिमम बैलेंस का नहीं है टेंशन

India Post Payments Bank: आज कल के इस अर्थ युग में बैंक में अकाउंट होना काफी जरूरी है। सरकार की किसी भी योजना का आर्थिक लाभ भी सीधे अकाउंट के जरिए दिया जाता है। ऐसे बिना बैलेंस मेंटेन किए अगर आप अकाउंट खोलना चाहते हैं तो इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बेहतर हो सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक ऐसा बैंक है जिसके जरिए उन ग्रामीण इलाकों को बैंक से जोड़ने की कोशिश की गई है, जहां बैंक नहीं हैं। इंडिया पोस्ट बैंक में शहरी पोस्ट ऑफिसों में भी अकाउंट ओपन कराया जा सकता है। यह पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट से अलग है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अकाउंट को पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट से जोड़ा जा सकता है। इसका पूरा मालिकाना हक भारत सरकार के पास है।

यह बैंक पूरी तरह से ऑनलाइन काम करता है। यानी आपको ऑनलाइन ही अकाउंट ओपन कराना होगा। अगर किसी को कैश चाहिए तो पोस्ट ऑफिस या ATM जाने की बजाय कैश खुद उनके घर तक आएगा। इंडियन पोस्ट पेमेट्स बैंक में मोबाइल बैंकिंग, SMS बैंकिंग, मिस्ड कॉल बैंकिंग, फोन बैंकिंग और QR कार्ड से बैंकिंग की सुविधाएं मिलती हैं।

IPPB अकाउंट की खासियत

IPPB में तीन अलग-अलग तरह के सेविंग अकाउंट  खाते खोलें जा सकते हैं – रेगुलर, डिजिटल और बेसिक सेविंग्स अकाउंट। इन तीनों ही अकाउंट्स पर कस्टमर्स को 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा, लेकिन ब्याज की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर होगी।

रेगुलर अकाउंट में जीरो बैलेंस पर अनलॉइन अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें आपको बैलेंस को मेंटेन करने की कोई जरूरत नहीं है। SMS के जरिए आपको ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलती रहेगी। आप QR कोड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।  IPPB द्वारा मिले ATM कार्ड पर एक QR कोड दिया हुआ है जिसे मोबाइल से स्कैन कर बिना बैंक अकाउंट और पासवर्ड के एक OTP द्वारा पेमेंट किया जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें