देश के 2 सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC और ICICI Bank ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें रेट

HDFC Vs ICICI Bank: देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC और ICICI Bank ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। दोनों ही बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरोंको रिवाइज किया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 1:00 PM
HDFC Vs ICICI Bank: देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC और ICICI Bank ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

HDFC Vs ICICI Bank: देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैक HDFC और ICICI Bank ने बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। दोनों ही बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरोंको रिवाइज किया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। ICICI Bank अधिकतम 7.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज390 दिनों से लेकर 15 महीनों की एफडी पर दे रहा है। वहीं, HDFC Bank ने भी 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 5 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है।

ICICI बैंक की 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

290 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

1 साल से 389 दिन: सामान्य जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.65 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

5 साल की टैक्स सेविंग FD: सामान्य जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.50 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.75 प्रतिशत

61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 7.25प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत

18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत

21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.05 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.05 प्रतिशत

2 साल से तीन साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

3 साल से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

Budget 2024: केंद्र सरकार ला सकती है लाडली बहना योजना, MP का जादू पूरे देश में..

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।