Indian Bank Special FD: इंडियन बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों खास एफडी ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) नाम की एफडी योजनाओं में 31 दिसंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास इन योजनाओं में निवेश करने के लिए तीन दिन का समय बचा है। इंडियन बैंक की इन एफडी पर सामान्य की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है।
इंड सुपर 400 दिन में 31 दिसंबर तक करें निवेश (Ind Super 400 days)
यह स्पेशल FD कॉलेबल एफडी है। कॉलेबल एफडी का मतलब है कि इसमें आपको समय से पहले पैसा निकालने का ऑप्शन मिलता है। इंडियन बैंक की इंड सुपर एफडी 400 दिनों की है। इस योजना में 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days)
वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days) को 1 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं। बैंक इस पर 7.05 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
ये हैं इंडियन बैंक की ब्याज दरें
इंडियन बैंक की FD पर ब्याज दरें