Indian Currency: 1 रुपये का यह सिक्का खोल सकता है किस्मत के दरवाजे, मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानिए कैसे

1 रुपये का यह सिक्का सन 1918 में बना है। इसकी ऑनलाइन काफी डिमांड है

अपडेटेड Aug 24, 2021 पर 3:24 PM

Indian Currency: पुराने सिक्के जमा करने का शौक आपको लखपति बना सकता है। क्योंकि अब पुराने सिक्के, दुर्लभ नोट, बंद हो चुकी करेंसी, स्पेशल नोट और सिक्कों की ऑनलाइन मार्केट में खूब डिमांड रहती है।

दरअसल, कुछ कॉइन कलेक्टर इन पुराने और अनोखे सिक्कों-नोटों के लिए भारी रकम देने को तैयार रहते हैं। यानी यह पुराने सिक्के आपको घर बैठे लखपति बना देंगे। पुराने सिक्कों का चलन इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है।

अगर आपको पुराने नोट, या सिक्कों को एकत्र करने का शौक है तो फिर समझ लाजिए आपकी किस्मत का दरवजा खुल गया है। वो 1 रुपये, 50 पैसे, 2 रुपये के सिक्के आपको कभी भी रातों रात लखपति बना देंगे।

Indian Currency: पुराने 500 के नोट से ऑनलाइन कमाएं 10,000 रुपये, यह है बेहद आसान तरीका

ऐसे ही एक सिक्का सन 1918 का बना हुआ है। यह एक रुपये का सिक्का है। यह भारत की आजादी के पहले का बना हुआ है। इस सिक्के में जॉर्च पंचम की तस्वीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सिक्के ई-कॉमर्स वेबसाइट क्विकर (www.quickr.com) पर बेचे जा रहे हैं। इन सिक्कों की बहुत मांग है। इसे पाने के लिए निवेशक लाखों रुपये देने के लिए तैयार हैं।

इस तरह के एक सिक्के को पाने के लिए लोग 10 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार है। हालांकि यह खुछ खरीदार और बेचने वाले के ऊपर भी निर्भर करता है कि कितने में बिकेगा। अगर आपके पास इस तरह के 10-15 सिक्के हैं तो आप एक झटके में करोड़पति बन सकते हैं।


Indian Currency: अगर आपकी जेब में है 2 रुपये का ऐसा सिक्का, तो आप रातोंरात बन सकते हैं लखपति

कैसे करें बिक्री

आपको बस साइट पर जाकर बतौर सेलर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप अपने नोट की तस्वीर को ऑनलाइन अपलोड सेल पर लगा सकते हैं। वहां से इंट्रेस्टेड लोग आपसे संपर्क करेंगे और आप घर बैठे ही आप लाखों रुपये कमा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर – यह खबर कई स्रोतों से जुटाई गई है। हिंदी मनीकंट्रोल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।