Get App

Indian Currency: 1 रुपये का यह सिक्का रातों रात बना देगा लखपति, जानिए कैसे

सन 1862 में बना एक रुपये का सिक्का आपको 1.50 लाख रुपये का मालिक बना सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2021 पर 6:15 PM
Indian Currency: 1 रुपये का यह सिक्का रातों रात बना देगा लखपति, जानिए कैसे

Indian Currency: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपके घर में रखे पुराने सिक्के भी आपको आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। बाजार में कई ऐसे पुराने सिक्के हैं जो लाखों रुपये में बिक रहे हैं।

ऐसे में अगर आपको पुराने सिक्के या नोटों को कलेक्शन करने का शौक है, तो यह शौक आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकता है और आप रातों रात पलक झपकते ही लखपति बन सकते हैं।

दरअसल, कुछ कॉइन कलेक्टर इन पुराने और अनोखे सिक्कों-नोटों के लिए भारी रकम देने को तैयार रहते हैं। यानी यह पुराने सिक्के आपको घर बैठे लखपति बना देंगे। पुराने सिक्कों का चलन इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है।

अगर आपके पास भारत की आजादी से पहले के सिक्के हैं, उनके लिए एक ऑफर है। ई-कॉमर्स साइट Quickr पर महारानी विक्टोरिया के समय का 1862 में बने 1 रुपये के सिक्के की डिमांड है। यह सिक्के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में 1.5 लाख रुपये में बिक रहे हैं। अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं, तो इसे आप ऑनलाइन Quickr पर बेच सकते हैं।

आजादी के बाद भारत में कई तरह के सिक्कों को बनाना बंद कर दिया गया है। लिहाजा ऐसे सिक्कों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। कुछ दुर्लभ सिक्कों के साथ, कई भारतीय धनतेरस, दिवाली और अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों पर महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें