Get App

Indian Currency: 786 नंबर वाले सीरीज नोट से घर बैठे कमाएं 3 लाख रुपये, जानिए कैसे

अगर आपकी जेब में 786 नंबर के सीरीज वाला नोट है तो आप रातों रात लखपति बन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2021 पर 10:21 AM
Indian Currency: 786 नंबर वाले सीरीज नोट से घर बैठे कमाएं 3 लाख रुपये, जानिए कैसे

Indian Currency: जब भी आप कोई सामान खरीदें या पैसों का लेन देन करें तो नोट देते समय एक बात जरूर ध्यान दें। अगर आपकी नोट में 786 नंबर लिखा है तो उसे हमेशा अपने पास रख लें।

इस नोट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में बेंचने पर कम से कम 3 लाख रुपये आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल 786 नंबर इस्लाम में बेहद भाग्यशाली माना जाता है। यही वजह है कि इस नोट को कलेक्शन करने वाले लोग लाखों रुपये देने के लिए तैयार हैं।

ऐसे में आपके पास 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये, 2000 रुपये का कोई भी नोट हो। बर्शतें उसकी नोट सीरीज में 786 नंबर लिखा हो। आपको लाखों रुपये आसानी से मिल जाएंगे।

पुराने नोट और कॉइंस की कलेक्शन रखने का लोगों को काफी शौक होता है। इसके अलावा उससे काफी पैसा भी कमाया जा सकता है। इस नोट को कस्टमर्स सेल के लिए  ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर जाकर सेल कर सकते हैं। अगर आपके पास भी हैं ये नोट तो फौरन इसे बाहर निकालकर सेल पर लगाइए, ताकि आपकी भी किस्मत चमक जाए।

इसी तरह 2 रुपये का यह सिक्का सन 1994 का बना है। इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है। क्विकर (Quickr) वेबसाइट पर इन दुर्लभ सिक्कों की कीमत 5 लाख रुपये लगाई गई है। इसी तरह अंग्रेजों के शासनकाल में क्वीन विक्टोरिया के एक रुपये के सिल्वर के सिक्के का मूल्य दो लाख रुपये हैं। ऐसे ही साल 1918 के समय बने एक रुपये के ब्रिटिश सिक्के की कीमत 9 लाख रुपये तक लग गई है। ई कामर्स की साइट क्विकर पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। इन सिक्कों की बाजार में काफी मांग है। अब यह बेचने और खरीदने वाले के ऊपर निर्भर करता है कि वो इसे कितने में खरीदते और बेचते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें