Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्के या नोटों का कलेक्शन करने का शौक है, तो यह शौक आपको कभी लखपति या करोड़पति बना सकता है।
Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्के या नोटों का कलेक्शन करने का शौक है, तो यह शौक आपको कभी लखपति या करोड़पति बना सकता है।
यानी की घर बैठे न कोई जॉब करना है और न ही आपको कहीं कुछ काम करना है। सिर्फ आपको हमेशा पुराने सिक्के और नोटों को एकत्र करना है। ये एकत्र किए गए सिक्के कभी भी आपकी किस्मत का दरवाजा खोल सकते हैं। और आप घर बैठे लखपति बना सकते हैं।
वैसे भी कोरोना काल के इस दौर में जहां लोगों की नौकरियां छूट रही हैं। ऐसे दौर में अगर आपके पास पुराने सिक्के या नोट हैं तो उन्हें संभालकर रखें। पता नहीं कब आपको रातों रात लखपति बना देंगे।
साल 2011 का बना 50 पैसे का सिक्का
ऐसे ही आज हम आपको एक ऐसे सिक्के के बारे में बता रहे हैं, जिसकी इन दिनों ऑनलाइन मार्केट में काफी डिमांड है। साल 2011 का बना 50 पैसे के सिक्के की वैल्यू बहुत ज्यादा है। OLX पर साल 2011 के बने 50 पैसे के सिक्के की मांग काफी ज्यादा है। इस सिक्के को हासिल करने के लिए लोग 1 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार हैं।
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2011 से 50 पैसे का सिक्का बनाना बंद कर दिया है। यह उसी साल का सिक्का है, जब सरकार ने 25 पैसे को चलन से बाहर कर दिया था। अब 25 पैसे के सिक्के और 50 पैसे के सिक्कों का चलन 2011 में खत्म हो गया था। सरकार द्वारा इनका इस्तेमाल बंद होने से पहले ही लोग इसका इस्तेमाल करना बंद कर चुके थे, लेकिन अब ये बेकार सिक्का ही अब आपको लखपति बना सकते हैं।
ऑनलाइन कैसे करें बिक्री
अगर आपके पास इस तरह का खास 50 पैसे का सिक्का है। इसे बेचनेके लिए सबसे पहले आपको OLX साइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप इस पर अपने पास मौजूद क्वॉइन की तस्वीर अपलोड कीजिए और इसे सेल पर लगा दीजिए। जिसको जरूरत होगी वह खुद आपसे सीधे संपर्क करेगा। उसके बाद आप उससे मोलभाव करके तय स्थान पर डिलीवरी देकर आप बोली लगाने वाले से मुंहमांगी रकम ले सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः यह अलग-अलग स्रोतों से और मीडिया रिपोर्ट्स से तैयार की गई है। हिंदी मनीकंट्रोल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।