Indian Currency: पुराने सिक्के या नोटों को ऑनलाइन मार्केट में बोली लगाने का तेजी से क्रेज बढ़ रहा है। कई ऐसे प्लेफॉर्म हैं जहां पुरानी भारतीय नोटों या सिककों को नीलाम किया जाता है। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक चेतावनी दी है।
Indian Currency: पुराने सिक्के या नोटों को ऑनलाइन मार्केट में बोली लगाने का तेजी से क्रेज बढ़ रहा है। कई ऐसे प्लेफॉर्म हैं जहां पुरानी भारतीय नोटों या सिककों को नीलाम किया जाता है। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक चेतावनी दी है।
आरबीआई ने कहा है कि लोग पुराने सिक्कों या नोटों को केंद्रीय बैंक के नाम से बेच रहे हैं। जबकि इस बिक्री में RBI की कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में अगर आप भी पुराने नोट या सिक्के खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो आरबीआई की यह गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।
RBI ने ट्वीट कर कहा है कि ऑनलाइन सिक्के बेचने या खरीदने वाले लोग ग्राहकों को चूना लगाने के फिराक में रहते हैं। इसके लिए वो हमेशा नए तरीके निकालते रहते हैं। ऐसे ठगों से हमेशा सतर्क रहें।
RBI cautions the public not to fall prey to fictitious offers of buying/ selling of Old Banknotes and Coinshttps://t.co/y0e9KfSb0G
— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 4, 2021
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें आरबीआई का नाम लिया गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में पुराने सिक्के या नोटो की बिक्री पर लोगों से शुल्क, कमीशन या टैक्स की मांग की जा रही है। आरबीआई ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधियों में शामिल नहीं है।
दरअसल RBI इस तरह किसी भी मामलों में शामिल नहीं रहती है न ही उसकी तरफ से कोई डील होती है। बैंक ने कहा, भारतीय रिजर्व बैंक ने किसी संस्था, कंपनी या व्यक्ति को इस तरह के ट्रांजैक्शन पर शुल्क या कमीशन लेने के कोई अथॉरिटी नहीं दी है। केंद्रीय बैंक ने ऐसे धोखाधड़ी करने वालों से बचने की सलाह दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।