Get App

Indian Currency: दो रुपये का यह सिक्का पलक झपकते ही बना देगा लखपति? RBI ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें आरबीआई का नाम लिया गया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में पुराने सिक्के या नोटो की बिक्री पर लोगों से शुल्क, कमीशन या टैक्स की मांग की जा रही है। आरबीआई ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधियों में शामिल नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 9:55 PM
Indian Currency: दो रुपये का यह सिक्का पलक झपकते ही बना देगा लखपति? RBI ने दी अहम जानकारी
अगर आप पुराने सिक्के खरीदने या बेचने की तैयारी में है तो सावधान हो जाइये, RBI ने यह चेतावनी दी है

Indian Currency: पुराने सिक्के या नोटों को ऑनलाइन मार्केट में बोली लगाने का तेजी से क्रेज बढ़ रहा है। कई ऐसे प्लेफॉर्म हैं जहां पुरानी भारतीय नोटों या सिककों को नीलाम किया जाता है। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक चेतावनी दी है।

आरबीआई ने कहा है कि लोग पुराने सिक्कों या नोटों को केंद्रीय बैंक के नाम से बेच रहे हैं। जबकि इस बिक्री में RBI की कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में अगर आप भी पुराने नोट या सिक्के खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो आरबीआई की यह गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

RBI ने ट्वीट कर कहा है कि ऑनलाइन सिक्के बेचने या खरीदने वाले लोग ग्राहकों को चूना लगाने के फिराक में रहते हैं। इसके लिए वो हमेशा नए तरीके निकालते रहते हैं। ऐसे ठगों से हमेशा सतर्क रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें