Get App

Indian Currency: दो रुपये का यह सिक्का रातों रात बना देगा लखपति, जानिए कैसे

अगर आपके पास 2 रुपये का सिक्का 1984 का बना हुआ है तो यह लखपति बना देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2021 पर 12:58 PM
Indian Currency: दो रुपये का यह सिक्का रातों रात बना देगा लखपति, जानिए कैसे

Indian Currency: अगर आपको पुराने सिक्कों (Old Coin) का कलेक्शन करने का शौक है तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है, जिसमें आप लखपति बन सकते हैं। ऐसा देखा जाता है कि कई बार लोग पुराने सिक्कों को बहुत संभाल कर रखते हैं। लेकिन, इन सिक्कों की कीमत अब काफी अधिक हो गई है। इसके बदले में आप घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं।

जिन लोगों ने पुराने सिक्कों या नोटं को संभाल कर रखा है वो काफी कमाई कर सकते हैं। दो  रुपये का सिक्का रखनेवाले आज लखपति बन सकते हैं। एक ऐसा सिक्का है जो लखपति बना सकता है। 2 रुपये का यह सिक्का सन 1994 का बना है। इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है। क्विकर (Quickr) वेबसाइट पर इन दुर्लभ सिक्कों की कीमत 5 लाख रुपये लगाई गई है।

इसी तरह अंग्रेजों के शासनकाल में क्वीन विक्टोरिया के एक रुपये के सिल्वर के सिक्के का मूल्य दो लाख रुपये हैं। ऐसे ही साल 1918 के समय बने एक रुपये के ब्रिटिश सिक्के की कमत 9 लाख रुपये तक लग गई है। ई कामर्स की साइट क्विकर पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। इन सिक्कों की बाजार में काफी मांग है। अब यह बेचने और खरीदने वाले के ऊपर निर्भर करता है कि वो इसे कितने में खरीदते और बेचते हैं।

कहां बेच सकते हैं सिक्के

अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं और इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दें। खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें