Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ। 10 ग्राम सोने का भाव 2,800 रुपये गिरकर 1,35,800 रुपये पर आ गया।

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार सातवें दिन सस्ता हुआ। 10 ग्राम सोने का भाव 2,800 रुपये गिरकर 1,35,800 रुपये पर आ गया।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। एक किलो चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 1,64,500 रुपये पर आ गई। शादी के सीजन में सोना और चांदी के लगातार सस्ता होने से खरीदारों को राहत मिली है।
विदेशी बाजारों में बिकवाली का असर
HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। सोने और चांदी की कीमतें पिछले साल दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी से कीमती धातुओं में बिकवाली और बढ़ गई। इसके चलते निवेशकों को मार्जिन की जरूरत पूरी करने के लिए सोना-चांदी बेचनी पड़ी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी टूटे
विदेशी बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरे। बुधवार को स्पॉट गोल्ड 78.71 डॉलर यानी 2.04% टूटकर 3,770.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
वहीं, चांदी की कीमतों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। इसका भाव घटकर 45.86 डॉलर प्रति औंस रह गया।
सोने के आयात में अक्टूबर में आई तेजी
त्योहारी मांग के बीच अक्टूबर में भारत का सोना आयात भी बढ़ा। इस दौरान आयात की वैल्यू 5.51 अरब डॉलर रही, जो सितंबर के मुकाबले तीन गुने से ज्यादा है। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर की तुलना में यह 63% कम है। अक्टूबर में करीब 70 टन सोने का आयात हुआ, जबकि सितंबर में यह 23 टन था।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, आधिकारिक आयात में कमी के बावजूद बाजार की मांग का एक हिस्सा पुराने सोने की अदला-बदली और अनौपचारिक सप्लाई के जरिए पूरा हुआ। मई में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद से अनौपचारिक सप्लाई बढ़ने के संकेत भी मिले हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।