Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप विदेश में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिना वीजा वाले देशों की लिस्ट देख सकते हैं। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट से बात बन जाती है। हनीमून हो या गर्मी की छुट्टियां विदेश घूमना कौन नहीं चाहता, लेकिन पैसे और प्लानिंग के चलते हम हमेशा पीछे हट जाते हैं। एक परेशानी और होती है, वो है वीजा, जिसके कारण विदेश घूमने के सपने कभी-कभी पूरे नहीं हो पाते। आपको बता दें, वीजा एक ऐसी चीज है, जिसके चक्कर में आपका पूरा महीना या पूरा साल भी लग जाता है।
