Indian Patent Office करीब 900 लोगों को करेगा हायर, पेटेंट प्रोसेस करने में आएगी तेजी

भारतीय पेटेंट ऑफिस (IPO) बौद्धिक प्रॉपर्टी एप्लिकेशन (Intellectual Property Applications) की बढ़ती संख्या को प्रोसेस करने के लिए मैनपावर बढ़ाएगा। इंडियन पेटेंट ऑफिस ने कहा कि वह 900 लोगों को हायर करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि पेटेंट एप्लिकेशन की बढ़ती संख्या को देखते हुए, वर्कफोर्स बढाने पर विचार किया गया है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 6:20 PM
इंडियन पेटेंट ऑफिस ने कहा कि वह 900 लोगों को हायर करेगा।

भारतीय पेटेंट ऑफिस (IPO) बौद्धिक प्रॉपर्टी एप्लिकेशन (Intellectual Property Applications) की बढ़ती संख्या को प्रोसेस करने के लिए मैनपावर बढ़ाएगा। इंडियन पेटेंट ऑफिस ने कहा कि वह 900 लोगों को हायर करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि पेटेंट एप्लिकेशन की बढ़ती संख्या को देखते हुए, मैनपावर बढाने पर विचार किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री और इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 2016 के बाद से पेटेंट दाखिल करने में दस गुना और ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फाइल करने में छह गुना बढ़ोतरी हुई है।

कुमार ने कहा कि पेंटेट के लिए आई एप्लिकेश को जल्द से जल्द निपटाने के लिए आईपीओ की क्षमता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन में कहा कि वह 900 नए पोस्ट जोड़ने जा रहे हैं, जिनके लिए हमारे पेटेंट ऑफिस में भर्ती पहले से ही चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उठाए गए कदमों से भारत को अपनी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

जिनेवा स्थित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 रैंकिंग में भारत ने 132 अर्थव्यवस्थाओं में से अपनी 40वीं रैंक बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि हालांकि रैंकिंग में सुधार हो रहा है लेकिन अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है।


Ircon International: 'नवरत्न' बनते ही 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर, एक साल में 225% उछला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।