Indian Railway: जर्नी से 8 घंटा पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा रिफंड, भारतीय रेलवे ने बदले नियम

Indian Railway: भारतीय रेलवे जल्द ही कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। अगर आपने अपनी जर्नी के 8 घंटे पहले कंफर्म्ड ट्रेन टिकट कैंसिल किया तो रिफंड नहीं मिले

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railway: भारतीय रेलवे जल्द ही कई बड़े बदलाव करने जा रहा है।

Indian Railway: भारतीय रेलवे जल्द ही कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। अगर आपने अपनी  जर्नी के 8 घंटे पहले कंफर्म्ड ट्रेन टिकट कैंसिल किया तो रिफंड नहीं मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार करीब पांच बड़े सुधार लागू करने की तैयारी में है, जिससे रेलवे की सर्विस बेहतर होगी। सबसे बड़ा बदलाव टिकट कैंसिलेशन को लेकर है।

नए नियम के अनुसार अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले के अंदर अपना कन्फर्म टिकट कैंसिल करता है, तो उसे अब रिफंड नहीं मिलेगा। इसका मकसद आखिरी समय में होने वाली कैंसिलेशन को रोकना और सीटों का सही इस्तेमाल तय करने के लिए यह नियम बनाया गया है।

बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा


इसके अलावा टिकट बुकिंग सिस्टम में भी सुधार किए जा रहे हैं। अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे, जिससे उन्हें ज्यादा सुविधा मिलेगी। वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग में आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन लागू किया गया है, ताकि फर्जी बुकिंग और दुरुपयोग को रोका जा सके।

3 करोड़ आईडी की गई बंद

रेलवे ने ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम को सुरक्षित बनाने के लिए एंटी-बॉट सिस्टम भी लागू किया है, जिसके चलते करीब 3 करोड़ संदिग्ध या निष्क्रिय यूजर आईडी को बंद कर दिया गया है।

सिर्फ यात्री सर्विस ही नहीं, बल्कि माल ढुलाई में भी सुधार की योजना है। नमक और ऑटोमोबाइल के परिवहन से जुड़े नियमों में बदलाव किए जाएंगे और रेलवे निर्माण की क्वालिटी को बेहतर करना है। कुल मिलाकर ये सभी सुधार रेलवे को अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

Gold- Price Today: भारत में सोना गिरकर ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 3% से ज़्यादा फिसली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।