Get App

2nd December Cancel Train List: रेलवे ने कोहरे और खराब मौसम के कारण कैंसिल की 208 ट्रेनें, चेक करें लिस्ट

2nd December Cancel Train List: भारतीय रेलवे ने आज शुक्रवार 2 दिसंबर को 208 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 11:37 AM
2nd December Cancel Train List: रेलवे ने कोहरे और खराब मौसम के कारण कैंसिल की 208 ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
रेलवे ने आज 208 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

2nd December Cancel Train List: भारतीय रेलवे ने आज शुक्रवार 2 दिसंबर को 208 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है। आज कैंसिल होने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और एकता नगर से अहमदाबाद जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल है। भारतीय रेलवे ने भी 35 ट्रेनों के सोर्स स्टेशन में बदलाव कर दिया है। साथ ही 38 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया है। इसके 17 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। हावड़ा जंक्शन से पटना जाने वाली जनशताब्दी, हावड़ा जंक्शन से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर जंक्शन से जयनगर हमसफर स्पेशल, तिरुच्चिरापल्ली से श्री गंगानगर हमसफर स्पेशल और हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस सहित 44 ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट कर दिया है।

चेक करें ट्रेन का स्टेटस

सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं। वहां आपको cancel train, reschedule और divert ट्रेनों की लिस्ट मिल जाएगी। आप अपने PNR नंबर से भी ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कैंसिल ट्रेन टिकट का मिल जाएगा रिफंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें