भारतीय रेलवे (Indian Railway) से रोजना लाखों-करोड़ों की तादाद में लोग सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक बड़े ही काम की अपडेट है। रेलवे ने सिनीयर सिटीजन्स के लिए ट्रेन में यात्रा करने के नियमों को लेकर कुछ बदलाव किया है। ऐसे में अब बुजुर्गों को ट्रेन में पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधा मिल सकेगी। यह नए नियम टिकट बुकिंग को लेकर हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़ी तमाम डिटेल्स।
लोअर बर्थ अलॉट करने की दी जाएगी जानकारी
रेलवे की तरफ से सीनियर सिटीजन को यात्रा में राहत के लिए नए नियम बनाए गए हैं। यात्रियों की सर्विस का ध्यान रखते हुए, उनकी सर्विस को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे वैसे सभी तरह के यात्रियों का सफर आसान बनेगा। IRCTC ने सीनियर सिटीजन को आसानी से लोअर बर्थ अलॉट करने की जानकारी दी है। पिछले दिनों एक यात्री ने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने अपने अंकल के लिए ट्रेन टिकट बुक किया था और उसमें लोअर बर्थ को प्राथमिकता दी थी क्योंकि उनके पैरों में समस्या है लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने उन्हें अपर बर्थ दी।
सीनियर सिटीजन के लिए इस तरह करें बुकिंग
यात्री के ट्विट का जवाब देते हुए रेलवे ने लिखा है कि अगर आप सामान्य कोटे के तहत टिकट बुक करते हैं तो उसमें सीट का अलॉटमेंट सीट होने पर ही मिलता है। अगर सीट नहीं होगी, तो नहीं मिलेगी। अगर आप Reservation Choice Book only if lower berth is allotted के तहत बुकिंग करेंगे तो आपको लोअर बर्थ मिल जाएगी।
लोअर बर्थ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलती है
रेलवे ने बताया कि सामान्य कोटे के तहत बुकिंग करने वालों को सीट का अलॉटमेंट तभी किया जाता है जब सीट होती हैं। ये सीट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलती हैं। सामान्य कोटे में सीट मिलने में किसी का भी मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है। हालांकि, आप लोअर बर्थ के लिए टीटीई से संपर्क कर सकते हैं और अपने लिए लोअर बर्थ के लिए बात कर सकते हैं। अगर लोअर बर्थ उपलब्ध होगी तो आपको मिल जाएगी।