Holi 2026: यूपी-बिहार-गुजरात जाने वाले लोगों को मिलेगी होली स्पेशल ट्रेन, चेक करें लिस्ट

Holi Special Trains: होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात और ओडिशा जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 6:45 PM
Story continues below Advertisement
होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है।

Holi Special Trains: होली का त्योहार करीब आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात और ओडिशा जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 9 जोड़ी यानी कुल 18 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ये ट्रेनें 22 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का मकसद त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालना और यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलाना है।

पुरी–पटना स्पेशल (08439/08440)

यह ट्रेन पुरी से खड़गपुर, आसनसोल, झाझा और किउल होते हुए पटना पहुंचेगी। 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार पुरी से चलेगी। वापसी में 1 से 29 मार्च तक हर रविवार पटना से रवाना होगी।


उधना–हसनपुर रोड स्पेशल (09031/09032)

यह ट्रेन उधना से डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए हसनपुर रोड जाएगी। 22 फरवरी से 29 मार्च तक हर रविवार चलेगी। वापसी में सोमवार को सेवा देगी।

चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल (07005/07006)

यह ट्रेन रांची, बोकारो, धनबाद, बरौनी और दरभंगा के रास्ते रक्सौल तक जाएगी। यह ट्रेन फरवरी और मार्च की चुनिंदा तारीखों पर चलेगी।

गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल (09451/09452)

यह ट्रेन गुजरात से बिहार को जोड़ेगी। 6 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार और वापसी में हर सोमवार चलेगी।

दानकुनी–आनंद विहार और मालदा–आनंद विहार स्पेशल

पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये ट्रेनें मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी।

इसके अलावा सियालदह–गोरखपुर और आसनसोल–गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहले से टिकट बुक कर लें। होली के समय सीटें तेजी से भर जाती हैं। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट या रेलवे काउंटर से की जा सकती है।

Bank Holiday: कल शनिवार 20 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक या नहीं? जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।