Get App

Indian Railways: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने सख्त किये नियम, मास्क नहीं लगाने पर देना होगा 500 रुपये जुर्माना

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने कई सख्त कदम उठाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 12:31 PM
Indian Railways: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने सख्त किये नियम, मास्क नहीं लगाने पर देना होगा 500 रुपये जुर्माना
Indian Railways: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने सख्त किये नियम, मास्क नहीं लगाने पर देना होगा 500 रुपये जुर्माना

Indian Railways: देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने कई सख्त कदम उठाए हैं। जहां पर भी कोरोना या ओमिक्रॉन के मामले ज्यादा आ रहे हैं, वहां ट्रेने कैंसिल कर दी है। जहां पर भी ट्रेने चल रही हैं वहां नियमों को सख्त कर दिया गया है। रेलवे ने साफ कर  दिया है कि बिना मास्क पाए जाने वाले यात्रियों पर रेलवे 500 रुपये जुर्माना लगाएगा।

रेलवे ने आदेश लागू कर दिये हैं कि ताकि सफर कर रहे यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे ने कहा है कि 6 महीने तक यह आदेश लागू रहेंगे। यानी अगले 6 महीने तक लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। हालांकि स्थिति सामान्य होने पर यह आदेश वापिस लिया जा सकता है।

कर्मचारियों को नोटिस जारी

इससे पहले मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर 100 रुपये फाइन लगाया जाता था लेकिन पश्चिम रेलवे ने बढ़ते असर को देखते हुए 100 रुपये का जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी टिकट निरीक्षकों (Ticket Inspectors), पर्यवेक्षकों (Supervisors) और टिकट जांच (Ticket Checkers) से जुड़े सभी कर्मचारियों को नोटिस भेज दिया है कि वह सभी नियमों का सख्ती से पालन कराएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें