भारतीय बिना वीजा के इन 20 देशों में कर सकते हैं ट्रैवल, बस मानने होंगे ये नियम

Indian Travel without Visa: आमतौर पर विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों की जरूरत होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं जहां भारतीय अपने पासपोर्ट की मदद से ही यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसी देश नेपाल और भूटान जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 7:19 PM
आमतौर पर विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों की जरूरत होती है।

Indian Travel without Visa: आमतौर पर विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा दोनों की जरूरत होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं जहां भारतीय अपने पासपोर्ट की मदद से ही यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसी देश नेपाल और भूटान जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है। भारतीय अपनी पासपोर्ट की मदद से ये दो देश घूम सकते हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां वीजा आपको उस देश में पहुंचकर यानी एयरपोर्ट पर लेना होता है। यानी, आप बिना वीजा के सिर्फ पासपोर्ट के जरिये उन देशों में पहुंच सकते हैं और फिर वीजा ऑन अराइवल की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां भारतीय बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के जरिये एंट्री के साथ कितने दिन रह सकते हैं।

1. सेशेल्स- 30 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

2. मॉरीशस- 90 दिन

3. मालदीव - 90 दिन

4. स्वालबार्ड - 30 दिन

5. नेपाल- 180 दिन


6. भूटान- 7 दिन

7. श्रीलंका - 30 दिन

8. इंडोनेशिया- 30 दिन

9. थाईलैंड- 30 दिन

10. सेंट लूसिया - 90 दिन

11. नीव द्वीप - 30 दिन

12. सर्बिया- 30 दिन

13. हांगकांग एसएआर- 90 दिन

14. मोंटसेराट - 180 दिन

15. बारबाडोस - 180 दिन

16. डोमिनिका - 90 दिन

17. ग्रेनेडा - 90 दिन

18. हैती - 90 दिन

19. अल साल्वाडोर - 90 दिन

20. कतर- 180 दिन

इन देशों में यात्रा करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि भले ही वहां पहले वीजा लेने की जरूरत न हो, लेकिन आपको एयरपोर्ट पर पहुंचकर वीजा लेना होता है। इसके लिए वीजा ऑन अराइवल की फीस भी देनी होती है। आपको जितने समय का वीजा मिला है, आप बस उतने ही दिन वहां ठहर सकते हैं।

Market outlook : निफ्टी 19550 के करीब हुआ बंद, जानिए 6 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।