Get App

Plan Ahead Sale: समर वेकेशन प्लान कर रहे लोगों की मौज, सिर्फ ₹1199 में हवाई सफर का मौका दे रही इंडिगो

Plan Ahead Sale: इंडिगो ने ‘Plan Ahead Sale’ लॉन्च की है। इसमें सिर्फ ₹1,199 में हवाई टिकट और कई ऐड-ऑन सेवाओं पर छूट मिल रही है। गर्मियों में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 15, 2025 पर 11:09 PM
Plan Ahead Sale: समर वेकेशन प्लान कर रहे लोगों की मौज, सिर्फ ₹1199 में हवाई सफर का मौका दे रही इंडिगो
इंडिगो के मुताबिक, यह सेल खासतौर पर एडवांस प्लान करने वाले यात्रियों के लिए है, जो समर सीजन में ट्रैवल की योजना बना रहे हैं।

Plan Ahead Sale: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने अपनी नई प्रोमोशनल सेल-'प्लान अहेड सेल' लॉन्च की है। इसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर आकर्षक छूट के साथ-साथ कई 6E ऐड-ऑन सेवाओं पर भी विशेष ऑफर मिल रहे हैं। यह सीमित अवधि का ऑफर 14 मई से 18 मई 2025 तक की बुकिंग्स पर लागू होगा, जो 1 जून से 15 सितंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए मान्य है।

कितना है घरेलू और अंतरराष्ट्रीय किराया?

इस सेल के तहत यात्री एकतरफा घरेलू फ्लाइट्स ₹1,199 से शुरू होने वाले ऑल-इनक्लूसिव किराए में बुक कर सकते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स ₹4,599 से शुरू हो रही हैं। इसमें सभी टैक्स और शुल्क शामिल होंगे। ये रियायती किराए इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध हैं।

6E ऐड-ऑन सेवाओं पर छूट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें