IndusInd Bank Saving Account Interest Rate: अभी हाल में इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) की ब्याज दरों में रिवीजन कर दिया है। ये नई दरें 5 दिसंबर 2023 से लागू हो गई है। इंडसइंड बैंक सेविंग अकाउंट पर 6.75 फीसदी का अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। इंडसइंड बैंक प्राइवेट सेक्टर बैंक है जो सेविंग अकाउंट में रखी रकम के आधार पर ब्याज देता है। आइए जानते हैं इंटरेस्ट रेट
इंडसइंड बैंक सेविंग अकाउंट में रखे बैलेंस के आधार पर आपको ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आपके बैंक सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपये तक की रकम है तो 3.50% की दर से ब्याज मिलेगा। 1 लाख से 10 रुपये के बैलेंस पर 5.00% का ब्याज मिलेगा। 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 25 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक बैलेंस पर 6.75% का ब्याज मिलेगा। 5 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
इंडसइंड बैंक की एफडी दरें (Fixed Deposit Rate on IndusInd Bank )
7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 3.50%
31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 3.75%
46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4.25%
61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 4.60%
91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 4.75%
121 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 5%
181 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 5.85%
211 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 6.1%
270 से 354 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 6.35%
355 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 6.35%
1 साल से 1 साल 6 महीने मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज - 7.5%
1 साल से 6 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज – 7.5%
2 साल से 3 साल की एफडी पर ब्याज – 7.25 फीसदी
3 साल से 61 महीने की एफडी पर ब्या – 7.25 फीसदी
5 साल की एफडी पर ब्याज – 7.25 फीसदी