Get App

सरकारी कर्मचारियों के लिए आया स्पेशल क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ये खास फायदे

IndusInd Bank: सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इंडसइंड बैंक ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी में UPI फंक्शन पर काम करने वाला नया इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 3:18 PM
सरकारी कर्मचारियों के लिए आया स्पेशल क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ये खास फायदे
IndusInd Bank: सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

IndusInd Bank: सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए इंडसइंड बैंक ने क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इंडसइंड बैंक ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी में UPI फंक्शन पर काम करने वाला नया इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड (IndusInd Bank Samman RuPay Credit Card) लॉन्च किया है। सरकारी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया यह कार्ड काफी फायदे ऑफर कर रहा है। ये आपके बैंकिंग अनुभव को बेहतर और आसान बनाएगा।

पारंपरिक क्रेडिट कार्ड के फायदों को यूपीआई के फायदों के साथ जोड़ा गया है। इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड एक आसानी से इस्तेमाल होने वाला फाइनेंशियल ऑप्शन है। इस कार्ड पर कई तरह के फायदे ऑफर किये जा रहे हैं। जैसे इस क्रेडिट कार्स से पेमेंट करने पर कैशबैक, मूवी टिकट, IRCTC ट्रांजेक्शन और पेट्रोल खरीदने पर सरचार्ज नहीं लगता है। ये सरकारी कर्मचारियों के लिए रोजाना की पेमेंट का आसान तरीका है।

इस बारे में इंडसइंड बैंक के उपभोक्ता बैंकिंग और मार्केटिंग हेड सौमित्र सेन ने कहा कि हमें सभी सरकारी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बेहतर मूल्य और सुविधा देने के लिए इंडसइंड बैंक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हम इनकी आवश्यकताओं को समझते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नए कार्ड को लॉन्च किया गया है।

NPCI की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीणा राय ने कहा कि सरकारी सेक्टर के कर्मचारियों की स्पेशल जरूरतों को पूरा करने के लिए ये कार्ड तैयार किया गया है। RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI के साथ जोड़ने से कार्डधारकों के लिए कई सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शन खुल जाते हैं। इस कार्ड से जुड़े फायदे क्रेडिट कार्ड पर UPI के माध्यम से पेमेंट प्रोसेस को बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं, जिससे यह तय होता है कि यूजर्स क्रेडिट कार्ड अनुभव का आनंद उठा सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें