ऋषि सनक आइस स्केटिंग के दौरान गिर गए, देखें फोटोग्राफ

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के राजकोष के चांसलर ऋषि सनक आइस स्केंटिंग करने के दौरान गिर गए

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 11:11 AM
ऋषि सनक आइस स्केटिंग के दौरान गिर गए, देखें फोटोग्राफ

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के राजकोष के चांसलर ऋषि सनक (Britain’s Chancellor of the Exchequer Rishi Sunak) आइस स्केंटिंग करने के दौरान गिर गए। वह अपने अपने परिवार के साथ प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में थे, जहां वह आइस रिंग में गिर गए।

दर्शकों द्वारा खींची गई तस्वीरें और जैम प्रेस शो के मुताबिक वह बर्फ पर गिर गए। उनके साथ उनकी बेटी भी गिर गई। 41 वर्षीय चांसलर की दो बेटियां हैं - कृष्णा और अनुष्का। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति जो इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखक सुधा मूर्ति की बेटी हैं।

 


आउटिंग के दौरान वह जींस और एक कैजुअल जैकेट पहने हुए थे। सनक ने अपनी बेटी का हाथ पकड़ कर रिंग के चारों ओर घुमाया। लेकिन बाद में वह अपना संतुलन खो बैठे और दर्जनों दर्शकों के बीच वह गिर गए।

डेली मेल ने एक साथी स्केटर मैडी ने बताया कि वह (सनक) अपने बच्चे पर गिर गए और उनके बॉयफ्रेंड जेम्स ने उन्हें उठने के लिए मदद ऑफर की लेकिन वह भी गिर गए।  इससे पहले लोग वहां उनकी फोटो ले रहे थे।

28 साल के कम्यूनिकेशन ऑफिसर मैडी ने कुछ फोटोग्राफ ली और बताया कि सनक अपने बच्चे के साथ गिर गए। उन्होंने बताया कि सनक 10 सेकेंड तक गिर रहे और फिर उन्होंने उठने की कोशिश की। उठने के बाद उन्होंने देखने वाले लोगों के साथ ही अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।

Market live updates:Sensex ने लगाया 850 अंकों का गोता, Nifty 17700 के आसपास, realty, IT और banks पर दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।