Get App

Cryptocurrency: साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में आया इतना पैसा, जानें इस साल कैसा रहेगा हाल

ग्लोबल क्रिप्टो फंड्स में साल 2021 में 9.3 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 12:26 PM
Cryptocurrency: साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में आया इतना पैसा, जानें इस साल कैसा रहेगा हाल
Cryptocurrency: साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में आया इतना पैसा, जानें इस साल कैसा रहेगा हाल

ग्लोबल क्रिप्टो फंड्स में साल 2021 में 9.3 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है। डिजिटल एसेट मैनेजर कॉइनशेयर ने एक रिपोर्ट में कहा कि 2020 में 36 फीसदी बढ़ोतरी इंस्टीट्यूशनल निवेश में आई है। इस दौरान Institutional investors ने सबसे ज्यादा पैसा लगाया है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट के रूप में क्रिप्टो संपत्ति या सिक्कों की कुल संख्या वर्ष के दौरान नौ से बढ़कर 15 हो गई। इसके अलावा 37 निवेश प्रोडक्ट को 2021 में लॉन्च किया गया था, जो 2020 में 24 की तुलना में वर्तमान में कुल 132 प्रोडक्ट हैं, जो डिजिटल संपत्ति की डिमांड और लोकप्रियता की तरफ संकेत देते हैं।

साल 2019 से 2020 तक की वृद्धि 806% रही, जो अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। कॉइन शेयर ने माना कि अब ये इंडस्ट्री एक मैच्योर इंडस्ट्री की तरफ बढ़ रहा है। साल 2019 में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 2.8 बिलियन डॉलर रहा जबकि साल 2021 में यह बढ़कर 62.5 बिलियन डॉलर पर आ गया।

वैश्विक क्रिप्टो फंडों का कुल AUM नवंबर 2021 के दौरान 70 बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था, जब बिटकॉइन की कीमत  69,000 के स्तर के आसपास मंडरा रही थी। तब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट की कीमत 50,000 डॉलर से नीचे गिर गई है और अब 46,500 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें