Get App

Aayushman Bharat: आयुष्मान भारत में आपक नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें

देश भर में आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2020 पर 8:30 AM
Aayushman Bharat: आयुष्मान भारत में आपक नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें

Aayushman Bharat।  कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ रहा है। इस बीमारी का इलाज भी काफी महंगा है। लिहाजा सरकार संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही अपनी हेल्थ बीमा योजना आयुष्मान भारत (Aayushman Bharat) का दायरा भी बढ़ा रही है। इस योजना में सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री होता है। हालांकि सरकार की इस योजना का फायदा आप तभी ले पाएंगे जब आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर होंगे। अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि इस स्कीम में आप रजिस्टर हैं या नहीं तो ऐसे चेक कर सकते हैं। 

कैसे चेक करें?

आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.pmjay.gov.in/ वेबसाइट पर जाइए।

पेज खुलने के बाद उपर राइट में एक लिंक नजर आएगा। यह लिंक Am I Eligible का होगा। अब इस लिंक पर क्लिक कीजिए।

इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। यहां अपने मोबाइल नंबर के साथ आपको एक कैप्चा कोड भरना होगा। ये जानकारियां देने के बाद आप OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा। यह OTP भरने के बाद आ सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद आप अपना राज्य चुनेंगे।

इसके बाद आपको कुछ कैटेगरी नजर आएंगी। आप वह कैटेगरी चुनिए जिसमें आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं।

इसमें नाम, HHD नंबर, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के ऑप्शन होंगे।

इनमें से किसी एक पर क्लिक करेंगे तो आपके यह पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं या नहीं।

देश भर में आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा था कि 2 साल से भी कम समय में इस योजना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ पहुंचने के साथ ही ये विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा बन गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें