Get App

135 रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी जो दे 500 रुपये रोज

HospiCash हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में Max Bupa और Mobikwik साथ आये। HospiCash हेल्थ प्लान लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2019 पर 1:02 PM
135 रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी जो दे 500 रुपये रोज

standalone health insurance player Max Bupa ने आज Mobikwik के साथ आपनी starategic partnership  का एलान किया है। इस पार्टनरशिप का फायदा किसी ओर को नहीं बल्कि mobikwik के 107 मिलियन ग्राहकों को होगा। और वो ऐसे कि आजकल की busy lifestyle जी रहे young professionals सभी कुछ ऑनलाइन पसंद करते हैं, तो हेल्थ इंश्योरेंस क्यों नहीं। पॉलिसी जिसे खरीदना convienient हो, किफायती हो, क्लेम आसान हो, बस और क्या चाहिए। तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए Max Bupa और Mobikwik ने लॉन्च की है शैंपू सेशे concept plan- HospiCash।

इस हेल्थ प्लान की खासियत बताने के लिए योर मनी में शामिल हुई हैं Mobikwik की को फाउंडर उपासना टाकू, Max Bupa Health Insurance के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट हेड तरुण तनेजा और इस पॉलिसी को जाचें परखेंगें हमारे एक्सपर्ट एटिका वैल्थ मैनेजमेंट के निखिल कोठारी।

HospiCash हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में Max Bupa और Mobikwik साथ आये। HospiCash हेल्थ प्लान लॉन्च किया है। अब दो क्लिक पर HospiCash हेल्थ प्लान खरीद सकते हैं। इसमें हॉस्पिटल के डेली अलाउंस का कवरेज भी है। इस पॉलिसी में 3 प्लान मिलेंगे। पॉलिसी के तहत 30 दिन का रोजाना अलाउंस मिलेगा। ICU में भर्ती होने पर डेली अलाउंस दोगुना हो जाता है। इसमें 1 लाख का एक्सीडेंटल डेथ कवर भी होता है।

भविष्य में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के लिए कवर भी मिलेगा। प्लान में आगे जापानी इन्सेफेलाइटिस का भी कवर रहेगा। 49 के सालाना प्रीमियम पर 10,000 एकमुश्त पेमेंट मिल सकेगा। Mobikwik के ग्राहकों के लिए फिक्स्ड बेनेफिट कैंसर प्लान भी है। इस पॉलिसी के 1 साल के प्लान में 135 रुपये के प्रीमियम पर 500 रुपये डेली अलाउंस, 225 रुपये के प्रीमियम पर 1000 रुपये डेली अलाउंस और 400 रुपये की प्रीमियम राशि पर 2000 रुपये डेली अलाउंस की सुविधा मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें