Get App

SIS Share Price: फिर से बायबैक की उम्मीद में 12% तक दौड़ा शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट

SIS Share Price: SIS सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि वह भारत में सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और फैसिलिटी मैनेजमेंट में नंबर वन कंपनी है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 1:16 PM
SIS Share Price: फिर से बायबैक की उम्मीद में 12% तक दौड़ा शेयर, 52 वीक का नया हाई क्रिएट
अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो यह SIS का पिछले 5 सालों में 5वां बायबैक होगा।

बुधवार, 24 जून को SIS लिमिटेड के शेयरों में दिन में 12 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 481.70 रुपये तक गया और 52-सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। दरअसल कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसका बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए अगले हफ्ते 29 जून को मीटिंग करने वाला है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो यह कंपनी का पिछले 5 सालों में 5वां बायबैक होगा।

इससे पहले SIS ने अप्रैल 2021 में 100 करोड़ रुपये, अगस्त 2022 में 80 करोड़ रुपये और दिसंबर 2023 में 90 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। शेयरहोल्डर्स से शेयर 550 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे गए थे। जून 2025 में कंपनी ने 150 करोड़ रुपये के शेयर 404 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर वापस खरीदे थे।

SIS सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का दावा है कि वह भारत में सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और फैसिलिटी मैनेजमेंट में नंबर वन कंपनी है। वहीं कैश लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में यह नंबर 2 पर आती है। कंपनी के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।

SIS का शेयर 3 महीनों में 60 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें