Monsoon Watch: भीषण गर्मी और उमस से परेशान उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिक मानसून ने मध्य प्रदेश के इंदौर, उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमावर्ती इलाके मोतिहारी और गुजरात के सूरत को पार करते हुए अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अब यह भी साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों का इंतजार कब खत्म होगा और इन राज्यों में मानसून की एंट्री कब होने जा रही है। आइए जानते हैं मानसून को लेकर आईएमडी का ताजा अपडेट और देश में इसकी मौजूदा स्थिति।
