Get App

अब हेल्थ या लाइफ कवर भूल जाइए! अब इन चीजों के लिए मिल रहा है इंश्योरेंस

अब आप अपनी शादी, इंगेजमेंट इंवेंट का कवर और अपने पालतू जानवर का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2019 पर 4:02 PM
अब हेल्थ या लाइफ कवर भूल जाइए! अब इन चीजों के लिए मिल रहा है इंश्योरेंस

कभी वक्त था जब लोन लेना या इंश्योरेंस कवर लेना मगजमारी होती थी, लेकिन अब इंश्योरेंस बाजार बढ़ा है, डिजिटाइजेशन हुआ है और प्रक्रिया भी आसान हो गई है।

अब हेल्थ, लाइफ और ऑटो इंश्योरेंस जैसे बेसिक इंश्योरेंस अब पुराने हुए, अब कई दूसरी चीजों के लिए भी इंश्योरेंस मिलने लगा है। अब आप अपनी शादी, इंगेजमेंट और ऐसे ही इंवेंट का कवर भी ले सकते हैं। दिलचस्प है कि अब आप अपने पालतू जानवर का इंश्योरेंस भी ले सकते हैं।

जानिए आपके पास किन चीजों का इंश्योरेंस कवर लेने के ऑप्शन्स हैं-

Money Insurance

जी हां, आप अपने पैसों यानी कैश का भी इंश्योरेंस करवा सकते हैं। अगर आप अधिकतर कैश ट्रांजैक्शन करते हैं तो या पास में कैश रखने की आदत है तो आपको मनी इंश्योरेंस के बारे में सोचना चाहिए। इस इंश्योरेंस में आपको बैंक ड्राफ्ट, चेक और ट्रेजरी नोट पर कवर मिलता है।

Trek Insurance

इस कवर में आपको पर्सनल एक्सीडेंट और एडवेंचर स्पोर्ट्स पर 1.5 लाख तक का कवर मिलता है। बजाज फिन्जर्व इस कैटेगरी के लिए 699 रुपए में एक साल का कवर मिलता है। इस प्लान में नुकसान होने पर आपको भारत में होटल और ट्रैवल असिस्टेंस के लिए 1 लाख तक का और विदेश में 1.8 लाख तक का कवर मिलेगा। आपको पर्सनल एक्सीडेंट्स, एक्सीडेंटल हॉस्पिटलाइजेशन, बाउंस्ड होटल बुकिंग्स, ट्रिप कैंसिलेशन, घर में चोरी होने और सामान होने पर 3 लाख का कवर मिलेगा। वहीं पैन कार्ड या ऐसे ही दूसरे कार्ड खो गए तो आपको इसका फ्री रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। इसमें आपको स्मार्टफोन खोने पर आपको रिप्लेसमेंट में स्मार्टफोन मिलेगा, जो आपको लौटकर वापस करना होगा।

Pet Insurance

जी हां, अब आप अपने पालतू जानवर के लिए भी इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं। New India Assurance Co. Ltd और Oriental Insurance Co Ltd पेट इंश्योरेंस ऑफर करते हैं। New India Assurance Co. Ltd आठ हफ्तों के कुत्तों से लेकर आठ सालों तक के कुत्तों पर इंश्योरेंस ऑफर करता है। इस प्लान में पूरे कवर का पांच फीसदी प्रीमियम रेट है। आप बत्तख, हाथी, खरगोश और इन्लैंड मछलियों के लिए भी इंश्योरेंस कवर ले सकते हैं।

हालांकि परमानेंट डिसएबिलटी या कैनाइन डिस्टेम्पर और लेप्टोसपाइरोसिस जैसे इंफेक्शन वगैरह के लिए कोई कवर नहीं मिलेगा।

Terror Cover

हेल्थ इंश्योरेंस टेरर की घटनाओं में हुए नुकसान का कवर नहीं देतीं, लेकिन आप प्रॉपर्टी इंश्योरेंस या फायर सेफ्टी कवर में इसके लिए एडिशनल कवर ले सकते हैं। इसमें बस आपको पांच फीसदी अधिक चुकाना होगा। इंटरनेशनल ट्रिप्स के दौरान भी आपको टेरर कवर मिलता है।

Wedding or Event Insurance

इवेंट इंश्योरेंस शादी, इंगेजमेंट या बर्थडे पार्टीज के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसीज में आपको मौसम, दंगों, युद्ध या सरकारी हस्तक्षेप के चलते इवेंट कैंसल होने पर कवर मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें