Get App

इंश्योरेंस क्लेम करना नहीं आता तो बीमा का क्या करेंगे?

किसी के निधन के बाद लाइफ इंश्योरेंस क्लेम करना हो, तो ऐसे करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2019 पर 11:02 AM
इंश्योरेंस क्लेम करना नहीं आता तो बीमा का क्या करेंगे?

लाइफ इंश्योरेंस खरीदना कितना आसान है। किसी साइट पर जाकर कंपेयर करे कोई एक इंश्योरेंस चुनें। प्रीमियम पे करें और कुछ दस्तावेज जमा कराएं। हेल्थ चेकअप कराएं और पॉलिसी होल्डर बन जाएं।

ऑनलाइन पॉलिसी कैसे खरीदना है, ये तो सब बताते हैं लेकिन क्या आपके परिवार को यह जानकारी होती है कि आपके ना रहने पर वो क्लेम कैसे करेंगे। लाइफ इंश्योरेंस लेना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी परिवार को यह बताना है कि क्लेम कैसे किया जाए।

हैरानी की बात है कि लाइफ इंश्योरेंस लेने वाले यह जानते हैं कि यह उनके ना रहने के बाद परिवार की मदद के लिए है। लेकिन कभी भी वे खुलकर क्लेम पर बात नहीं कर पाते हैं।

क्लेम सेटलमेंट फॉर्म

सबसे पहले आपके परिवार को इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम सेटलमेंट फॉर्म लेना होगा। उस फॉर्म को भरने के साथ आपको सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करना होगा। फॉर्म के साथ आपको जो दस्तावेज भरना होगा वो ये हैं।

ओरिजनल पॉलिसी डॉक्यूमेंट।

फॉर्म में यह पूछा जाता है कि नॉमिनी है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो क्लेम करने वाले को यह साबित करना होगा कि वही लीगल वारिस है या कोई वसीयत लिखी गई है।

अगर क्लेम करने वाले का नाम नॉमिनी में लिखा है तो उसे ID प्रूफ और पॉलिसी होल्डर के साथ अपना रिश्ते का सबूत देना होगा।

पॉलिसी होल्डर का डेथ सर्टिफिकेट चाहिए ताकि यह कंफर्म हो सके कि उसकी मौत किसी बीमारी की वजह से हुई है।

क्लेम करने वाला का एड्रेस प्रूफ देना होगा।

अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हादसे में हुई हो तो ये डॉक्यूमेंट जमा करना होगा

हॉस्पिटल सर्टिफिकेट,

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट,

FIR की कॉपी,

पुलिस की फाइनल रिपोर्ट,

अखबार की कटिंग अगर हो तो,

ड्राइविंग के दौरान मौत हुई हो तो पॉलिसी होल्डर का ड्राइविंग लाइसेंस,

भारत के बाहर मौत हुई हो तो क्या वहीं अंतिम संस्कार हुआ? अगर हां तो वहां से अंतिम संस्कार के प्रमाण की एक कॉपी।

इन सब दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करके आप क्लेम ले सकते हैं। लेकिन कई बार कंपनी दस्तावेजों के अभाव में क्लेम नहीं देती है। ऐसे में ओम्बुड्समैन ऑफ इरडा नाम से स्पेशल कोर्ट है जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें