Get App

Irdai ने कारों के लिए 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल के बीमा कवर का प्रस्ताव रखा

IRDAI ने बुधवार को यानी आज कारों के लिए 3 साल और बाइक के लिए 5 साल की बीमा पॉलिसी देने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा करने का उद्देश्य देश में बीमा के प्रसार को बढ़ाना और 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' का लक्ष्य को हासिल करना है। पॉलिसी कवरेज की पूरी अवधि के लिए प्रीमियम बीमा की बिक्री के समय लिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2022 पर 3:38 PM
Irdai ने कारों के लिए 3 साल और दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल के बीमा कवर का प्रस्ताव रखा
पॉलिसी कवरेज की पूरी अवधि के लिए प्रीमियम बीमा की बिक्री के समय लिया जाएगा

दोपहिया वाहन (Two Wheeler) और चार पहिया वाहन (Four Wheeler)का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। इंश्योरेंस सेक्टर की रेग्यूलेटर इरडा (Insurance Regulatory and Development Authority -IRDAI) ने बुधवार को यानी आज कारों के लिए 3 साल और बाइक के लिए 5 साल की बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) देने का प्रस्ताव रखा है। ऐसा करने का उद्देश्य देश में बीमा के प्रसार को बढ़ाना और 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' का लक्ष्य को हासिल करना है।

इरडा (IRDAI)ने बुधवार को लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर के संबंध में एक ड्ऱॉफ्ट जारी किया। इसमें 'मोटर थर्ड पार्टी बीमा और स्वयं को हुई क्षति बीमा’ (Mandatory Third Party and optional Own Damage covers) दोनों को कवर प्रदान करने वाले ‘लॉन्ग टर्म मोटर प्रोडक्ट (Long term Motor Insurance Packages) कवर की बीमा पॉलिसी का जिक्र है। इस पर सभी स्टेकहोल्डरों से राय भी मांगी गई है।

शंकर शर्मा ने सिर्फ 5 मिनट में इस ड्रोन कंपनी में किया बड़ा निवेश, अब IPO लाने की तैयारी, क्या आप करेंगे निवेश?

इस ड्रॉफ्ट (मसौदे) में सभी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को प्राइवेट कारों के मामले में तीन साल और टूव्हीलर्स के लिए पांच साल की मोटर थर्ड पार्टी देयता कवच के साथ को-टर्मिनस की पेशकश करने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। पॉलिसी कवरेज की पूरी अवधि के लिए प्रीमियम बीमा की बिक्री के समय लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें