शंकर शर्मा ने सिर्फ 5 मिनट में इस ड्रोन कंपनी में किया बड़ा निवेश, अब IPO लाने की तैयारी, क्या आप करेंगे निवेश?

Droneacharya Aerial Innovations IPO: प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में शंकर शर्मा और अन्य इनवेस्टर्स ने कंपनी की माइनॉरिटी स्टेक खरीदी है। दूसरे इनवेस्टर्स में केंद्रित मीडिया और एंटरटेनमेंट पर केंद्रित स्टार्टअप्स से जुड़े एंजिल इनवेस्टर हर्षल मोडे और यूएई बेस्ड इनोवेशंस ग्रुप के फाउंडर और एमडी आशीष नंदा शामिल हैं

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 5:29 PM
Droneacharya Aerial Innovations: इश्यू 13 दिसंबर 2022 को खुलेगा और निवेशक इसमें 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे

Shankar Sharma Portfolio: देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार शंकर शर्मा (Shankar Sharma) को ड्रोन आधारित स्टार्टअप ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशंस (Droneacharya Aerial Innovations) में हिस्सेदारी खरीदने से जुड़ा फैसला लेने में 5 मिनट से भी कम वक्त लगा। कंपनी के फाउंडर्स ने यह जानकारी दी है। ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशंस जल्द ही अपना IPO लाने जा रही है। पुणे बेस्ड कंपनी के सीईओ प्रतीक श्रीवास्तव (Prateek Srivastava) ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में कहा, शंकर शर्मा उद्योग की जानी मानी हस्ती हैं, लेकिन हमारी बातचीत महज 5 मिनट में फाइनल हो गई। यह डील दुबई में हुई हमारी बैठक में तय हुई थी।

Shankar Sharma ने प्री-आईपीओ राउंड में किया निवेश

प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में शंकर शर्मा और अन्य इनवेस्टर्स ने कंपनी की माइनॉरिटी स्टेक खरीदी है। दूसरे इनवेस्टर्स में केंद्रित मीडिया और एंटरटेनमेंट पर केंद्रित स्टार्टअप्स से जुड़े एंजिल इनवेस्टर हर्षल मोडे और यूएई बेस्ड इनोवेशंस ग्रुप (Innovations Group) के फाउंडर और एमडी आशीष नंदा शामिल हैं।


Axis Bank के शेयर ने हिट किया लाइफटाइम हाई, ब्रोकरेज को स्टॉक के भाव में और अपसाइड की उम्मीद

Shankar Sharma ने फटाफट लिया यह फैसला

प्रतीक श्रीवास्तव  ने कहा, वह (शंकर शर्मा) हमेशा ही ईवी (Electric Vehicles) और ग्रीन एनर्जी को लेकर बुलिश रहे हैं। अपने अतीत को देखें और वर्तमान में ड्रोन इंडस्ट्री (drone industry) को जो समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए यह उनके लिए बेहद जल्दी लिया गया है। उन्होंने कहा, “हो सकता है कि वह पहले से ही इस इंडस्ट्री में उतरना चाहते हों और हमारे साथ जुड़ना सिर्फ एक इत्तिफाक हो।”

कई उद्योगों में हो रहा ड्रोन का इस्तेमाल

शंकर शर्मा ने कहा, ड्रोन का सर्वे, डिलिवरी और सर्विलांस के लिए देश के कई उद्योगों में बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है। आने वाले वर्षों में इस सेगमेंट का प्रदर्शन बेहतर होने का अनुमान है। कंपनी में खासी वैल्यू क्रिएट होने की संभावना है, क्योंकि कम समय में वह अपना ऑपरेशन बढ़ाने में सक्षम रही। श्रीवास्तव को जिओस्पेशियल इंडस्ट्री (geospatial industry) का 16 साल का तजुर्बा है और इससे पहले, वह जापान की कंपनी Terra Drone की भारतीय यूनिट Terra Drone India के सीईओ रह चुके हैं।

15 दिसंबर तक खुला रहेगा इश्यू

ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 दिसंबर 2022 को खुलेगा और निवेशक इसमें 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसका प्राइस बैंड 52 से 54 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी आईपीओ के तहत 62.90 लाख शेयर्स ऑफर करने जा रही है। इन शेयरों में 8.98 लाख शेयर HNI के लिए रिजर्व हैं। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर के लिए 11.94 लाख शेयर रिजर्व रखे हैं। रिटेल निवेशकों के लिए 20.92 लाख शेयर उपलब्ध होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।