Lapsed Policy Revival Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने पॉलिसीहोल्डर्स बंद हो चुकी (Lapsed) पॉलिसी को दोबारा सस्ते में शुरू करने का अवसर दे रही है। बीमा कंपनी ने लैप्स हो चुकी पॉलिसीज के लिए एक रिवाइवल स्कीम शुरू की है। सरकारी बीमा कंपनी ने पॉलिसी को दोबारा चालू करने के लिए Lapsed Policy Revival Scheme for 2022 की शुरुआत क है। इसमें पॉलिसीहोल्डर्स अपने ULIP (Unit Linked Insurance Plan) को छोड़कर सभी लैप्स पॉलिसी को फिर से शुरू करा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे टर्म प्लान और हाई रिस्क प्लान पर ये छूट नहीं मिल रही है।
24 अक्टूबर तक उठा सकते हैं फायदा
इस स्कीम का 24 अक्टूबर तक फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत इंश्योरर कंपनी आपको लेट फीस के साथ बकाया प्रीमियम चुकाकर पॉलिसी रिवाइव करने का मौका दे रही है। लेट फीस पर 30 फीसदी तक की छूट मुहैया कराई जा रही है। हालांकि आपको कितने फीसदी छूट मिलेगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी पॉलिसी किस टाइप की है। उसके प्रीमियम पेमेंट पर चार्ज कितना है?
जानिए लेट फीस पर कितनी मिलेगी छूट
अगर टोटल प्रीमियम पेमेंट 1 लाख तक है तो इस केस में लेट फीस चार्ज में 20 फीसदी या 2,000 रुपये की अधिक से अधिक छूट मिल सकती है। अगर प्रीमियम पेमेंट का रेंज 1 लाख से 3 लाख के बीच में है तो लेट फीस चार्ज में 25 फीसदी रिबेट या फिर 2,500 रुपये की अधिक से अधिक छूट मिलेगी। वहीं 3 लाख से ऊपर के प्रीमियम पेमेंट पर लेट फीस में 30 फीसदी या फिर 3,000 रुपये तक अधिक से अधिक छूट मिलेगी।
जानिए कैसे रिवाइव होंगी लैप्स्ड पॉलिसी
पहले अनपेड प्रीमियम के 6 महीने के भीतर की पॉलिसी रिवाइव हो जाएगी। आपको हेल्थ स्टेटमेंट भी नहीं देना होगा। आपको लेट पेमेंट के साथ ब्याज देना होगा।
अगर कोई पॉलिसी रेगुलर या नॉन-मेडिकल बेसिस पर रिवाइव नहीं हो पा रही है। तब ऐसी स्थिति में मेडिकल आधार पर रिवाइव हो सकती है। रिवाइव करने के लिए जो अमाउंट है, वो तय करेगा कि मेडिकल रिक्वायरमेंट्स क्या हैं?