Get App

LIC Bima Jyoti: गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न के साथ कई फायदे, जानिए क्या है खास

30 साल के व्यक्ति को 15 साल के 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस लेता है तो उसे सिर्फ 10 साल तक ही प्रीमियम भरना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2021 पर 3:16 PM
LIC Bima Jyoti: गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न के साथ कई फायदे, जानिए क्या है खास

भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation -LIC) ने एक नई पॉलिसी बीमा ज्योति (Bima Jyoti) लॉन्च किया है। जो कि नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडीविज्युअल, लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट, लाइफ इंश्योरंस सेविंग्स प्लान है। यह पॉलिसी टर्म के दौरान प्रत्येक पॉलिसी साल के अंत में 50 रुपये प्रति हजार (यानी 5 रुपए प्रति 100 या 5 फीसदी) बेसिक सम एश्योर्ड (Basic Sum Assured) के अलावा गारंटी मुहैया कराता है। यानी इसमें आपको 50 रुपए प्रति हजार सम एश्योर्ड पर गारंटीड बोनस मिलेगा। 

LIC of India launches new Plan - LICs BIMA JYOTI pic.twitter.com/0yrqgKUKjY

पॉलिसी टर्म और PPT

यह पॉलिसी 15 से 20 साल के लिए है और प्रीमियम भुगतान अवधि (Premium Paying Term -PPT) संबंधित पॉलिसी की शर्तों से 5 साल कम होगी। यह 15 साल की पॉलिसी टर्म के लिए PPT 10 साल होगी और 16 साल की पॉलिसी के लिए PPR 11 साल होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें