Get App

नया हेल्थ बीमा लॉन्च, क्लेम के लिए अस्पताल का बिल जरूरी नहीं

पीएम मोदी कोरोना वायरस के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति और क्रेडिट फ्लो का जायजा लेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2020 पर 3:21 PM
नया हेल्थ बीमा लॉन्च, क्लेम के लिए अस्पताल का बिल जरूरी नहीं

ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने फोनपे (PhonePe) के साथ मिलकर हॉस्पिटल डेली कैश बेनेफिट लॉन्च किया है। यह एक कस्टमाइज्ड पॉलिसी है जिसमें ग्राहक अगर अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे एक अश्योर्ड अमाउंट मिलेगा। इस स्कीम में कस्टमर्स को क्लेम करने के लिए किसी हॉस्पिटल बिल की जरूरत नहीं होगी।

कैसे काम करेगी यह पॉलिसी?

इंश्योरेंस पॉलिसी के गाइडलाइंस के मुताबिक, यूजर्स इसमें 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक का कवर चुन सकते हैं। क्लेम लेने के लिए यूजर्स को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा। इस इंश्योरेंस का फायदा किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा। क्लेम करने के लिए आपको सिर्फ अपना डिस्चार्ज सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर यूजर को ICU में भर्ती होना पड़ता है तो इंश्योरेंस कवर से डबल रकम मिलेगी।

कौन खरीद सकता है यह स्कीम?

इस स्कीम का फायदा PhonePe यूजर्स को मिलेगा। उनकी उम्र 18 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए। यूजर्स के पास अगर पहले से कोई मेडिकल पॉलिसी है तो भी वह इस स्कीम को खरीद सकते हैं।

क्या है प्रीमियम?

Hospital Daily cash benefit policy का सालाना प्रीमियम 130 रुपए (टैक्स सहित) है। फोनपे यूजर्स मिनटों में इस स्कीम को खरीद सकते हैं। स्कीम खरीदते ही कस्टमर्स को ऐप पर पॉलिसी का डॉक्यूमेंट्स भी नजर आने लगेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें