बहुत से लोग हैं जिनके बैंक अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस भी नहीं रह पाता है। खर्च अधिक होने के चलते कभी-कभी नाम मात्र का ही पैसा अकाउंट में बच पाता है। ऐसे में कुछ लोगों को लंबी चपत भी लग जाती है। अगर आप सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के लाभार्थी हैं तो फिर आपको अपने बैंक अकाउंट में 31 मई तक 342 रुपये जरूर बैलेंस रखना होगा।
