Get App

PMSBY Scheme: अकाउंट से कटेंगे सिर्फ 12 रुपये और मिलेगा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है स्कीम

PMSBY के तहत बैंक के अकाउंटहोल्डर्स को 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2021 पर 12:16 PM
PMSBY Scheme: अकाउंट से कटेंगे सिर्फ 12 रुपये और मिलेगा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है स्कीम

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: केंद्र सरकार की ओर से लोगों को मैसेज कर बताया जा रहा है कि किस तरह वे हर महीने एक रुपये या साल भर में सिर्फ 12 रुपये जमा करके 2 लाख रुपये का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस हासिल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को रिन्यू कराने की आखिरी तारीख 31 मई है। यानी 31 मई तक अगर आपके अकाउंट से सिर्फ 12 रुपये काट लिए जाएंगे तो आपको पूरे 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस मिलेगा।

बैंकों ने अपने अकाउंट होल्डर्स को इस बारे में मैसेज के जरिए सूचित करना शुरू कर दिया है। यह पैसे उन्हीं लोगों के अकाउंट से काटे जाएंगे जिन्होंने PMSBY के तहत नोमिनेशन कराया था। ऑटो डेबिट सुविधा के जरिए 12 रुपये (GST समेत) का प्रीमियम कट जाता है। यह बैंक अकाउंट से आम तौर पर 25 मई से 31 मई के बीच डेबिट होगा।

कैसे करें अप्लाई

अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो बैंक में फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। फिर आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। PMSBY की कवरेज अवधि 1 जून से 31 मई तक है। इस योजना में शामिल होने के लिए अकाउंट होल्डर्स को ऑटो डेबिट की सहमति देना जरूरी है।
इस योजना में 18-70 साल के लोग अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना में बीमा लेने वाले की एक्‍सीडेंट में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। स्‍थायी रूप से आंशिक अपंग होने पर 1 लाख रुपये का कवर मिलता है।

ये है क्लेम का प्रॉसेस

बीमा की राशि के लिए क्लेम करने के लिए नॉमिनी या संबंधित व्यक्ति को सबसे पहले उस बैंक या इंश्‍योरेंस कंपनी के पास जाना होगा, जहां से पॉलिसी खरीदी गई थी। यहां एक फॉर्म मिलेगा, जिसे नॉमिनी को भरकर जमा करना होगा। इसमें नाम, पता और फोन नंबर जैसी तमाम जानकारियां देनी होगी। इसके बाद इंश्‍योरेंस कंपनी सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के बाद क्‍लेम की रकम बताए गए अकाउंट में डाल दी जाएगी और इस तरह क्‍लेम सेटेल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें