SBI इन ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जिन ग्राहकों का SBI में प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट हैं उन्हें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है

अपडेटेड Nov 08, 2021 पर 9:56 AM

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) उन ग्राहकों को 2 लाख रुपये का फ्री में इंश्योरेंस मुहैया करा रही है, जिन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत अकाउंट खोला है।

इस इंश्योरेंस का लाभ हासिल करने के लिए ग्राहकों को SBI के साथ प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अकाउंट खोलना होगा। मौजूदा समय में उन्हीं ग्राहकों को फायदा मिल रहा है, जिन्होंने 28 अगस्त 2018 के पहले अकाउंट खोले हैं। इसका योजना का फायदा उनको मिल रहा है, जिन्होंने RuPay PMJDY कार्ड के लिए अप्लाई किया है।

PMC Bank: ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, पहले चरण में नहीं मिलेगा 5 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर

जिन ग्राहकों का प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) अकाउंट 28 अगस्त, 2018 तक खोला गया है उन्हें जारी किए गए RuPay PMJDY कार्ड पर 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। जबकि 28 अगस्त 2018 के बाद जारी रुपे कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनेफिट मिलेगा।

कैसे मिलेगा लाभ

दुर्घटना बीमा लाभ (accidental insurance benefits) पाने के लिए नॉमिनी को व्यक्ति के डेथ सार्टिफिकेट को अटैच करके एक फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही एक्सीडेंट की FIR कॉपी, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट और मृतक के आधार कार्ड की एक कॉपी जमा करनी होगी। जन धन अकाउंट होल्डर्स को रुपे डेबिट कार्ड के तहत मिलने वाले एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का फायदा तब मिलेगा जब दुर्घटना की तारीख से 90 दिनों के भीतर क्लेम करने के लिए जमा करना होगा। नॉमिनी का नाम बैंक डिटेल, पासबुक की कॉपी समेत जमा करना होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना साल 2014 में शुरू की गई थी।


Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Cipla, Torrent Pharma, Axis Bank और अन्य स्टॉक्स

 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।