फाइनेंशियल प्लानिंग जब भी करें, पहले शुरूआत इश्योरेंस से करें लेकिन सवाल ये है के किस तरह का इंश्योरेंस- ट्रेडिश्लन पॉलिसी तो आप में सें कईयों के पास होगी, लेकिन क्या आपके पास है प्योर टर्म प्लान? इसके बाद आता है हेल्थ इंश्योरेंस और फिर शुरू होती है आपके निवेश की प्लानिंग। इसी कड़ी को सुलझाने और इंश्योरेंस से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद है एटिका वेल्थ मैनेजमेंट के डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल प्लानर निखिल कोठारी।
