Get App

जानिए किन स्थितियों में आपकी हेल्थ पॉलिसी में कोरोना वायरस का नहीं मिलेगा कवर

अगर COVID-19 को महामारी घाषित कर दिया जाता है तो कुछ पॉलिसी हेल्थ कवर नहीं देती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2020 पर 10:23 AM
जानिए किन स्थितियों में आपकी हेल्थ पॉलिसी में कोरोना वायरस का नहीं मिलेगा कवर

भारत में बहुत सी हेल्थ पॉलिसी हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण पर हेल्थ कवर दे रही हैं। लेकिन कभी ऐसे परिस्थियां आ जाती हैं जिन पर आपका हेल्थ कवर खारिज किया जा सकता है। जानिए किन परिस्थियों में आपको नहीं मिलेगा हेल्थ कवर।

यदि आप कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती नहीं है

कोरोना वायरस के कारण हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम तभी मिलेगा जब आप कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहें। अगर आप अस्पताल में भर्ती नहीं हैं तो आपको कवर नहीं मिलेगा। इसका कारण यह है कि इनडेमनिटी टाइप (indemnity type) के ज्यादातर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में outpatient treatment को कवर नहीं मिलता है।

अगर रोग को epidemic/pandemic घोषित कर दिया गया है

अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization -WHO) इस रोग को महामारी (Epidemic/Pandemic) घोषित कर दे तो फिर आप हेल्थ पॉलिसी में सका क्लेम नहीं कर सकते हैं। आपको हेल्थ कवर नहीं मिलेगा। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में हेल्थ कवर मिलना मुश्किल है।

हालांकि कुछ हेल्थ पॉलिसी महामारी घोषित कर देने पर भी हेल्थ कवर देते हैं। और कुछ कंपनियां कवर नहीं देती है। ऐसे में बेहतर यही है कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय उनसे पूछ लेना चाहिए कि आप इन परिस्थियों में हेल्थ कवर देंगे या नहीं।

अगर आप Planned Treatment के लिए जा रहे हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें