एक जागरूक पॉलिसी होल्डर वो होता है, जिसे अपनी बीमा पॉलिसी की तमाम जानकारी तो हो ही, साथ ही अपनी पॉलिसी को लेकर खुद की जिम्मेदारियां बखूबी समझें। आईआरडीए ने ना सिर्फ इंश्योरेंस कंपनी बल्कि पॉलिसी होल्डर के लिए भी कुछ नियम और जिम्मेदारियां बनाई हैं, जिन्हें समझकर आप एक जगरूक बीमा पॉलिसी होल्डर तो बनेंगें ही बल्कि मिस सेलिंग से भी बच पाएंगे और इसपर विस्तार से बात करने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं 5NANCE.COM की इंश्योरेंस हेड मंजू ढाके।
