Get App

योर मनीः कैसे चुनें सही इंश्योरेंस प्लान!

योर मनी का फोकस हैं इंश्योरेंस पर। इंश्योरेंस में केवल निवेश नहीं बल्कि सम अश्योर्ड देखना जरुरी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2018 पर 3:34 PM
योर मनीः कैसे चुनें सही इंश्योरेंस प्लान!

योर मनी का फोकस हैं इंश्योरेंस पर। इंश्योरेंस में केवल निवेश नहीं बल्कि सम अश्योर्ड देखना जरुरी है यानि आपके पास पर्याप्त कितनी कवरेज है। क्या हर चीज के लिए आपके पास पर्याप्त इंश्योरेंस है और कितना निवेश और इंश्योरेंस में कैसे संतुलन बनाया जा सकता है। ऐसे तमाम सवालों का जबाव देने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं एटिता वेल्थ मैनेजमेंट के निखिल कोठारी।

सवालः मेरी उम्र 34 साल है और मैं अपने लिए टर्म प्लान लेना चाहता हूं। आईसीआईसीआई प्रु और एचडीएफसी क्लिक टू प्रोटेक्ट 3डी प्लस में से कौन सा प्लान बेहतर रहेगा।

निखिल कोठारीः ऑनलाइन टर्म प्लान खरीदने की सलाह होगी, क्योंकि यह ज्यादा किफायती है। ऑनलाइन टर्म प्लान एन्डॉमेंट और मनीबैक पॉलिसी से ज्यादा किफायती है। आप अपनी सालाना आय का 20 गुना का कवर लें। टर्म प्लान में एडिशनल बेनिफिट ले सकते है। क्रिटिकल इलनेस के लिए राइडर का विकल्प चुनें। एक्सिडेंटल डेथ, वेवर ऑफ प्रीमियम जैसे राइडर्स का चुनाव करें। आप बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट देखकर प्लान का चुनाव करें।

सवालः मेरी उम्र 32 साल है और मेरी आय 37 हजार रुपये प्रति माह है। एलआईसी जीवन सरल प्लान लिया है। टर्म इंश्योरेंस लेना है। माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस भी चाहिए।

निखिल कोठारीः एलआईसी जीवन सरल एक एन्डॉमेंट पॉलिसी है। 80 लाख रुपये तक का टर्म प्लान ले सकते है, जिसके लिए 13025 रुपये के प्रीमियम में 80 लाख रुपये का कवर एडीबी राइडर के साथ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें