Get App

Amitabh Bachchan Portfolio: अमिताभ बच्चन की इंट्रा-डे ट्रेडिंग! इस स्टॉक से फटाफट बना लिया तगड़ा पैसा

Amitabh Bachchan Portfolio: बॉलीवुड के मेगास्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को स्टॉक मार्केट में भी बड़ा दांव खेला। उन्होंने एक कंपनी के 41 हजार से अधिक शेयर खरीदे और उसी कंपनी के 1.23 लाख से अधिक शेयर बेच डाले और इस नेट सेलिंग से ₹1.64 करोड़ की कमाई की। उनके पास पहले से ही 3.27 लाख से अधिक इसके शेयर थे। चेक करें कि क्या आपके पास यह शेयर है और कंपनी की सेहत कैसी है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 12:58 PM
Amitabh Bachchan Portfolio:  अमिताभ बच्चन की इंट्रा-डे ट्रेडिंग! इस स्टॉक से फटाफट बना लिया तगड़ा पैसा
एनएसई पर मौजूद बल्क डील्स के आंकड़ों के मुताबिक Amitabh Bachchan ने प्रति शेयर ₹199.90 के भाव पर DP Wires के 41,566 शेयर खरीदे, जबकि ₹200.84 के भाव पर 1,23,622 शेयर बेचे।

Amitabh Bachchan Portfolio: मंगलवार अमिताभ बच्चन के लिए काफी मंगल साबित हुआ। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना जलवा स्टॉक मार्केट में भी दिखाया और उन्होंने 23 जून को स्टील वायर और प्लास्टिक पाइप बनाने वाली कंपनी डीपी वायर्स (DP Wires) में ₹1.64 करोड़ के 82,056 शेयरों की नेट सेलिंग की। वैसे अमिताभ बच्चन के पास पहले से ही इस कंपनी में 2% से अधिक होल्डिंग थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने कुछ शेयर खरीदे तो कुछ बेचे। अभी की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 4.42% की बढ़त के साथ ₹212.60 के भाव (DP Wires Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 7.12% उछलकर ₹218.10 तक पहुंच गया था।

DP Wires के कितने शेयर खरीदे-बेचे Amitabh Bachchan ने

एनएसई पर मौजूद बल्क डील्स के आंकड़ों के मुताबिक अमिताभ हरिवंश राय बच्चन ने प्रति शेयर ₹199.90 के भाव पर डीपी वायर्स के 41,566 शेयर खरीदे, जबकि ₹200.84 के भाव पर 1,23,622 शेयर बेचे। इस प्रकार उन्होंने 82,056 शेयरों की नेट सेलिंग से ₹1.64 करोड़ की कमाई की। बता दें कि अमिताभ बच्चन के पास इस कंपनी में पहले से ही होल्डिंग थी। बीएसई पर मौजूद शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक मार्च 2026 के आखिरी में उनके पास कंपनी के 3,27,590 शेयर थे जो कंपनी की 2.11% हिस्सेदारी के बराबर है।

डीपी वायर्स के बाकी शेयरहोल्डर्स की बात करें तो इसमें पब्लिक शेयरहोल्डर्स की होल्डिंग 25.22% है जिसमें म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियां नहीं है। ₹2 लाख तक के निवेश वाले 20,979 खुदरा निवेशकों के पास इसके 28,87,608 शेयर हैं जो कंपनी की 18.63% हिस्सेदारी के बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें