Textile Stocks: Motilal Oswal ने Gokaldas समेत 5 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, लेकिन 8 में से 3 को न्यूट्रल रेटिंग

Textile Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्सटाइल सेक्टर के पांच स्टॉक्स की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है तो तीन स्टॉक्स को न्यूट्रल रेटिंग दी है। जानिए टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश क्यों है और जिन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है, वह क्यों और सभी आठों शेयरों का टारगेट प्राइस क्या फिक्स किया है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 2:33 PM
Textile Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पांच स्टॉक्स- गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokldas Exports), इंडो काउंट (Indo Count), अरविंद (Arvind), पर्ल ग्लोबल (Pearl Global) और वेलस्पन लिविंग (Welspun Living) की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

Textile Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टेक्सटाइल सेक्टर के पांच स्टॉक्स- गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokldas Exports), इंडो काउंट (Indo Count), अरविंद (Arvind), पर्ल ग्लोबल (Pearl Global) और वेलस्पन लिविंग (Welspun Living) की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। इसका असर इनके शेयरों की चाल पर भी दिखा और आज ये उछल पड़े। साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने तीन और स्टॉक्स- केपीआर मिल्स (KPR Mills), ट्राइडेंट (Trident) और वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textile) की कवरेज शुरू की है लेकिन इन्हें न्यूट्रल रेटिंग दी है जिसका असर इनके शेयरों की चाल पर भी दिखा और ये फिसल पड़े।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक एपेरल और होम टेक्सटाइल सेक्टर की टॉप चार-पांच कंपनियों की एक्सपोर्ट सेल्स में 15%-28% हिस्सेदारी है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक भारत में एक्सपोर्टर्स की संख्या बहुत अधिक और बिखरी हुई होने के कारण आगे और कंसोलिडेशन की काफी गुंजाइश है।

इस कारण ब्रोकरेज ने पांच Textile Stocks को दी खरीदने की सलाह

Gokaldas Exports


घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल को गोकलदास एक्सपोर्ट्स के रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह बढ़ोतरी भारत में कैपेसिटी बढ़ाने और अफ्रीकन ग्रोथ अपॉर्चुनिटी एक्ट (AGOA) के रिन्यूअल के बाद अफ्रीका में ज्यादा कैपेसिटी इस्तेमाल करने से होगी। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18%, EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 33% तो नेट प्रॉफिट 73% के CAGR से बढ़ेगा। यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के मुताबिक 14x EV/EBITDA भाव पर है।

Arvind

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि अरविंद फैब्रिक पर फोकस करने वाली कंपनी से गारमेंट-बेस्ड बिजनेस में बदलने की प्रक्रिया में है, जिससे उसे एक बड़ा मार्केट मिलेगा। इसके साथ ही एएमडी बिजनेस भी मदद करेगा क्योंकि इसका मार्जिन प्रोफाइल मजबूत है और इसमें ग्रोथ की बेहतर संभावना है। ब्रोकरेज फर्म को अगले तीन वर्षों में इसके रेवेन्यू के 15%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट के 23% और शुद्ध मुनाफे के 29% के सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है। यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के मुताबिक 13x EV/EBITDA भाव पर है।

Pearl Global

पर्ल ग्लोबल को भारत, बांग्लादेश, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे प्लांट में कैपेसिटी बढ़ाने से रेवेन्यू ग्रोथ की स्पीड तेज होने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल अगले तीन वर्षों में रेवेन्यू में 14%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25% और शुद्ध मुनाफे में 29% के सीएजीआर से ग्रोथ की उम्मीद है। यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के मुताबिक 15x EV/EBITDA भाव पर है।

Indo Count Industries

मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि बेड लिनन एक्सपोर्टर इंडो काउंट इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू भारतीय बिजनेसेज के साथ-साथ नए उभरते बिजनेस या यूटिलिटी बेडिंग सेगमेंट के दम पर तेज रफ्तार से बढ़ेगा। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 20%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44% और शुद्ध मुनाफा 90% के सीएजीआर से बढ़ेगा। यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के मुताबिक 15x EV/EBITDA भाव पर है।

Welspun Living

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार वेल्सपन लिविंग को कम टैरिफ के साथ-साथ यूके और यूरोपियन यूनियन के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 14%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 43% और शुद्ध मुनाफा 97% के सीएजीआर से बढ़ेगा। यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित कमाई के मुताबिक 12x EV/EBITDA भाव पर है।

ये है टारगेट प्राइस

स्टॉक रेटिंग टारगेट प्राइस
Gokaldas Exports बाय 1,110
Arvind बाय 670
Pearl Global बाय 2,300
Indo Count बाय 550
Welspun Living बाय 200
KPR Mill न्यूट्रल 1,200
Trident न्यूट्रल 28
Vardhman Textile न्यूट्रल 700

BSE, CDSL या Angel One; किस कैपिटल मार्केट स्टॉक पर मिलेगा अच्छा रिटर्न, जेपीमॉर्गन ने 9 शेयरों पर सुझाई स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।