अब आपको आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथिक इलाज के खर्च का भी मेडिक्लेम मिलेगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है जिसमें आपको 20,000 रुपये तक आयुर्वेदिक और 15,000 रुपये तक यूनानी और होमियोपैथिक इलाज का खर्च मिलेगा।

5 लाख रुपये तक सम अश्योर्ड वाली इस पॉलिसी में आपको 15 दिन का ग्रेस पीरियड भी मिलेगा जिसके दौरान प्रीमियम न भरने के बावजूद पॉलिसी के फायदे जारी रहेंगे। अगर आप छोटे शहर में रहते हैं तो आपका प्रीमियम भी कम होगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस इस पॉलिसी का प्रीमियम शहर के आधार पर चार्ज करेगा।
35 साल की उम्र के पॉलिसी होल्डर को मेट्रो शहर में 5 लाख रुपये के सम अश्योर्ड पर करीब 6,400 रुपये प्रीमियम, सेमी मेट्रो शहर के पॉलिसी होल्डर को 5,500 रुपये और छोटे शहर के पॉलिसी होल्डर को 5,200 रुपये प्रीमियम लगेगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।