Get App

टर्म प्लान के बारे में विस्तार से जानें

इंश्योरेंस के क्षेत्र में बदलते समय के मुताबिक टर्म प्लान में बचत और निवेश को भी शामिल किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2012 पर 3:00 PM
टर्म प्लान के बारे में विस्तार से जानें

हरेक व्यक्ति को इंश्योरेंस की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियां और उनके जीवन लक्ष्यों के लिए आपको योजनाएं बनानी हैं या आपके ऊपर होम लोन, पर्सनल लोन जैसी जिम्मेदारियां हैं तो आपको निश्चित तौर पर इंश्योरेंस की जरूरत है।

इंश्योरेंस खरीदना हरेक व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अपने लिए सही इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना भी काफी अहम है। अपनी जरूरतों के मुताबिक सही इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना एक कठिन काम है। बाजार में बहुत सी कंपनियां हैं जो इंश्योरेंस बेचती हैं और हरेक के इंश्योरेंस उत्पाद की अपनी अलग खासियतें हैं। ये काम उस समय और मुश्किल हो जाता है जब आपको रोज इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ से कम से एक कॉल आती है जो ये दावा करती है कि उनके उत्पाद सबसे बेहतर हैं।

जब आप इंश्योरेंस खरीदें तो इसे सिर्फ परिवार के लोगों, इंश्योरेंस एजेंट या दोस्तों के कहने पर ना लें। सिर्फ बाजार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्पाद के आधार पर भी इसे ना खरीदें। सिर्फ तब खरीदें जब आप को लगे कि ये आपकी जरूरत के मुताबिक सबसे सही है। पहले विश्लेषण करें कि आपको इंश्योरेंस पॉलिसी से क्या चाहिए। यहां बताए गई हैं वो बातें जो इंश्योरेंस खरीदने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए।

1.क्या आप सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस खरीद रहे हैं?

2.क्या आप निवेश के लिए इंश्योरेंस खरीद रहे हैं?

3.क्या आप सिर्फ टैक्स बचाने के लिए इंश्योरेंस खरीद रहे हैं?

बाजार में अलग अलग जरुरतों के मुताबिक अलग अलग उत्पाद मौजूद हैं। इसलिए सिर्फ खरीदने के लिहाज से इंश्योरेंस ना खरीदे। इसे तभी खरीदें जब आपको वास्तव में इसकी जरूरत हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें