Get App

ट्रैफिक एक्सीडेंट पॉलिसी से जुड़ी अहम जानकारियां

ये इंश्योरेंस पॉलिसी उन के लिए है जो अपना ज्यादातर समय सड़क पर बिताते हैं और महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2013 पर 12:21 PM
ट्रैफिक एक्सीडेंट पॉलिसी से जुड़ी अहम जानकारियां

अगर आप काम करने के लिए रोड और ट्रेन से लंबी यात्रा नहीं करते तो आप सचमुच भाग्यशाली हैं। इससे आप रेल और बसों की भीडभाड से ही नहीं बचते बल्कि दुर्घटना होने की संभावनाओं से भी बच जाते हैं। लेकिन हममें से कितने कम लोग ही इस तरह की यात्राओं से बच पाते हैं।

सफर करने के दौरान दुर्घटना होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। जो लोग काम के सिलसिले में रोज लंबी यात्राएं करते हैं उनके लिए तो ये खतरा और भी बढ़ जाता है। इस तरह के खतरों से बचने के लिए नेशनल इंश्योरेसं कंपनी ने एक नया और प्रभावी इंश्योरेंस प्रेडेक्ट लॉन्च किया है- ट्रैफिक एक्सीडेंट पॉलिसी।

हालांकि इस पॉलिसी का नाम ट्रैफिक एक्सीडेंट पॉलिसी है लेकिन ये पर्सनल एक्सीडेट इंश्योरेंस और हैल्थ पॉलिसी का मिलाजुला रुप है। इसमें विकलांगता, मृत्यु और ट्रैफिक एक्सीडेंट से होने वाले हॉस्पिटलाइजेशन को कवर किया जाता है।

ये इंश्य़ोरेंस पॉलिसी खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो अपने दिन का ज्यादातर समय सड़क पर बिताते हैं और आमतौर पर मेडिक्लेम और महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं जैसे सेल्स और मार्केंटिंग अधिकारी, कोरियर ब्वॉय, ऑफिस ब्वॉय और ड्राइवर आदि। हालांकि इन लोगों को एक्सीडेंट होने का खतरा उन लोगों से कहीं ज्यादा होता है जो सारा दिन ऑफस में बैठकर काम करते हैं।

एलिजिबिलटी और प्रीमियम

5 साल से 70 साल तक की उम्र के लोग ये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसके तहत 1 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस के लिए सिर्फ 150 रुपये प्रीमियम लिया जाता है जिसमें सर्विस टैक्स शामिल है। ये ध्यान रखें कि इसमें इंश्योरेंस कवर केवल 1 लाख रुपये तक का ही मिल सकता है।

एक्सीडेंट इंश्योंरेस बेनेफिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें