Interest on Saving Account: इंडसएंड बैंक के बाद पब्लिक सेक्टर बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India - BOI) ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरों को घटा दिया है। बीओआई (BOI) ने सेविंग्स अकाउंट पर इंटरेस्ट 0.15 फीसदी घटा दिया है। बैंक की ये नई दरें 1 मई 2022 से लागू हो चुकी है।
सेविंग अकाउंट पर घटाया ब्याज
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 1 लाख रुपये सालाना बैलेंस पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। अगर किसी व्यक्ति के बैंक खाते में 1 लाख रुपये तक बैलेंस रहता है तो 2.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। पहले ऐसे सेविंग अकाउंट पर 2.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था। वहीं, 1 लाख रुपये से ज्यादा अकाउंट में बैलेंस होने पर 2.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ऐसे खातों के ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Fixed Deposit पर मिलेगा इतना ब्याज
बैंक ऑफ इंडिया ने FD पर मिलने वाला ब्याज भी घटा दिया है। बैंक अब 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर 2.85 फीसदी ब्याज देगा। ये 7 से 45 दिनों की मैच्योरिटी पीरियड वाली एफडी की नई दरें होंगी। 46 दिनों से 90 दिनों और 91 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 180 दिनों से 269 दिनों और 270 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर बैंक 4.35 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
इंडसइंड बैंक घटा चुका है पैसा
इससे पहले इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने सेविंग बैंक खातों (savings bank accounts) पर ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। नए रिवाइज रेट के मुताबिक बैंक 3.50 फीसदी की दर से सेविंग अकाउंट पर ब्याज देगा। ये ब्याज रोजाना के 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर मिलेगा। 10 लाख रुपये अधिक लेकिन 1 करोड़ रुपये से कम पर 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।