Interest Rates on Loan and FD: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद, ये सभी बैंक महंगा कर चुके हैं लोन, FD पर बढ़ाया ब्याज- ये है लिस्ट

RBI ने बुधवार को अचानक रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और कैश रिजर्व रेशो में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी

अपडेटेड May 06, 2022 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
बैंकों ने भी कर्ज पर ब्याज और FD पर इंटरेस्ट बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Home Loan and FD Interest Rate: रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट बढ़ाने का असर दिखने लगा है। RBI ने बुधवार को अचानक रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और कैश रिजर्व रेशो में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद से ही बैंकों ने भी कर्ज पर ब्याज और FD पर इंटरेस्ट बढ़ाना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ ग्राहकों को FD पर इंटरेस्ट बढ़ने से फायदा मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ लोन महंगा करके बैंकों ने EMI बढ़ा दी है। अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने लोन मंहगा कर चुके हैं। बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI जैसे 5 बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

ICICI बैंक ने बढ़ाया I-EBLR

प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने अपनी बेवसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि RBI की पॉलिसी रेपो रेट के मुताबिक बैंक ने एक्टरनल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (I-EBLR) बढ़ा दिये हैं। बैंक ने इसे 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब ये बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है। ये दरें 4 मई से लागू हो चुकी है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों बैंकों के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा।


BOI ने भी महंगा किया लोन

बैंक ऑफ इंडिया ने भी सभी तरह के रिटेल लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर दिया है। अब बैंक ऑफ बड़ौदा की बढ़ी दरें 5 मई यानी आज से लागू हो गई हैं।

ये बैंक पहले महंगे कर चुके हैं लोन

Yes Bank ने भी रिटेल लोन होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन महंगे करने की घोषणा कर दी। Yes Bank ने MCLR 6.85 फीसदी कर दिया है। एक महीने का MCLR 7.30 फीसदी है। तीन महीने का MCLR 7.45 फीसदी है जबकि छह महीने का MCLR 8.25 फीसदी है। यस बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल की अवधि के लिए MCLR 8.60 प्रतिशत है। बीते महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने MCLR रेट को बढ़ा दिया है।

कोटक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज

कोटक महिंद्रा बैंक ने एक बयान में कहा उसने 390 दिन और 23 महीने तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्रमश: 0.30 फीसदी और 0.35 फीसदी ब्याज बढ़ाने का फैसला किया है। इसी तरह बंधन बैंक ने एक साल से 2 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाने का ऐलान किया है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कई और बैंक भी अपने लोन और FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं।

Share Market Live Update: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 16400 के नीचे फिसला, Bajaj twins, Wipro, Axis Bank टॉप लूजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।