2000 रुपये से Key Ring बेचने के कारोबार से बनाई 6500 करोड़ की कंपनी, ये है इंटेक्स टेक्नोलॉजी के नरेंद्र बंसल की कहानी

इंटेक्स टेक्नोलॉजी (Intex Technologies) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र बंसल इस कहावत को पूरा करते हैं कि सफलता संघर्ष से पैदा होती है। मात्र 2,000 रुपये से अपनी कारोबारी यात्रा शुरू करने वाले बंसल ने इंटेक्स टेक्नोलॉजीज को भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के बड़े मैन्युफैक्चर्स में से एक में बदल दिया है

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 6:16 PM
इंटेक्स टेक्नोलॉजी (Intex Technologies) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र बंसल इस कहावत को पूरा करते हैं कि सफलता संघर्ष से पैदा होती है।

इंटेक्स टेक्नोलॉजी (Intex Technologies) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र बंसल इस कहावत को पूरा करते हैं कि सफलता संघर्ष से पैदा होती है। सिर्फ 2,000 रुपये से अपनी कारोबारी यात्रा शुरू करने वाले बंसल ने इंटेक्स टेक्नोलॉजीज को भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट के बड़े मैन्युफैक्चर्स में से एक में बदल दिया है, जिसका मूल्य 6,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

1963 में राजस्थान के हनुमानगढ़ में जन्मे बंसल की प्रारंभिक शिक्षा उनके परिवार के नेपाल ट्रांसफर होने से पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। विश्वनिकेतन हाई स्कूल में माध्यमिक स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह 1980 में दिल्ली चले गए और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

दिल्ली में अपने शुरुआती सालों के दौरान बंसल ने कई कारोबारों में अपना हाथ आजमाया। इसमें बिड़ला मंदिर में खींची गई तस्वीरों वाली चाबी के छल्ले बेचने से लेकर चांदनी चौक के नया बाजार में कॉर्डलेस फोन ऑपरेट करना आदि शामिल हैं। अपने कारोबार के मालिक होने की आकांक्षाओं के साथ आईटी सेक्टर में कदम रखा और दिल्ली के नेहरू प्लेस बाजार में फ्लॉपी डिस्क जैसे कंप्यूटर पार्ट्स बेचने लगे।


1992 में बंसल ने कंप्यूटर पार्ट्स में काम करने वाली इंटरनेशनल इम्पेक्स की स्थापना की। दो साल बाद उन्होंने कन्ज्यूमर ड्यूरेबल, आईटी एक्सेसरी, मोबाइल फोन एक्सेसरी, पर्सनल केयर एप्लाएंस और बहुत कुछ शामिल करते हुए अपनी प्रोडक्ट लाइन बनाई। इंटेक्स के उत्पाद, जो कोरियाई और चीनी निर्माताओं से सीधे सप्लाई किए जाने के कारण कम कीमत में मिल रहे थे।

बंसल की कंपनी ने अपने पहले साल में 30 लाख रुपये का मुनाफा दर्ज किया। उन्होंने साल 1997 में दिल्ली में स्थापित किया गया था, जबकि भारत में मैन्युफैक्चरिंग सर्विस 2005 में शुरू की। मोबाइल फोन की डिमांड में बढ़ोतरी के साथ इंटेक्स ने भारतीय बाजार में कम लागत वाले स्मार्टफोन पेश किए, जो कम कीमत पर वैल्यू फॉ मनी सर्विस दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंसल की कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने अल्पा बंसल से शादी की और अब उनके 2 बच्चे हैं।

Share Market: शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी रौनक, निवेशक मालामाला... ₹3.35 लाख करोड़ बढ़ी संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।